आलिया से बच्चों की कस्टडी नहीं लेंगे नवाज?

बॉलिवुड के जाने-माने ऐक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी ने उन्हें और मेंटेनेंस के लिए नोटिस भेजा है। आलिया ने नोटिस भेजते हुए नवाज और उनके परिवार पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हालांकि इस मुद्दे पर नवाज और उनके परिवार ने कोई रिऐक्शन नहीं दिया है और वे अपने वकीलों से सलाह ले रहे हैं। यह भी पढ़ें: बॉलिवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की सारी शर्त मानते हुए उन्हें तलाक देने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन अपने तलाक के मसले पर बात नहीं करना चाहते हैं और वह अपनी पत्नी के तलाक और मेंटेनेंस की शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो नवाज अपने बच्चों की कस्टडी के लिए भी आलिया से नहीं लड़ेंगे। यह भी पढ़ें: नवाज के करीबियों का मानना है कि अभी अगर वह मीडिया से कुछ भी बोलते हैं तो वह उनके खिलाफ जा सकता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि तलाक का नोटिस मिलने के बाद मीडिया से बचने के लिए ही नवाज अपने परिवार के साथ जल्दबाजी में मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन चले गए हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया की शादी 10 साल पहले हुई थी और दोनों के 2 बच्चे भी हैं। आलिया का दावा है कि उनकी शादी में पिछले कई सालों से दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए नवाज और उनके भाई शम्स जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर नवाज या उनके परिवार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gjPTCu

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार