वीडियोः सारा ने भारत के राज्यों से कराया रूबरू
देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है और इस दौरान बॉलिवुड सिलेब्स अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। वहीं, ऐक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह भारत के अलग-अलग राज्यों में अपना अनुभव दिखा रही हैं। लिखा- 'स्टेट' ऑफ माइंड सारा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमे वो कभी राजस्थान में ऊंट की सवारी करते, तो कहीं बिहार में अपने सिर पर घास रखकर घूमती नजर आ रही हैं। दरअसल, उन्होंने यह वीडियो देश के राज्यों पर बनाया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'नमस्ते दर्शकों। लॉकडाउन एडीशन, एपिसोड 1: भारत 'स्टेट' ऑफ माइंड'। ईद पर फैंस को दी मुबारकबाद बता दें कि सारा अली खान ने खास तरीके से फैंस को ईद पर मुबारकबाद दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों का अपना एक कोलाज शेयर किया था। एक में बचपन की तो दूसरे में यंग सारा दिखाई दे रही हैं। दोनों ही तस्वीरों में उन्होंने हिजाब पहना हुआ है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ये फोटो लोगों को बहुत पसंद आ रही सारा अली खान की फिल्में सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'कुली नं. 1' लॉकडाउन के कारण रिलीज नहीं हो पाई। 1 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन थे। इस फिल्म के अलावा वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी' रे में नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZB5hV4
Comments
Post a Comment