'कैंडल': माधुरी की आवाज के कायल हुए शाहरुख
बॉलिवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कोरोना लॉकडाउन के बीच सॉन्ग 'कैंडल' के साथ सिंगिंग डेब्यू किया है। उनका यह गाना सुनकर उनके को-स्टार्स उनकी आवाज के दीवाने हो गए। अब इस लिस्ट में का नाम जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है। कई फिल्मों में को-स्टार रहे हैं माधुरी और शाहरुख कई फिल्मों में माधुरी दीक्षित के को-स्टार रहे शाहरुख खान ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मेरी करियर कलीग और मेरी दोस्त और काफी ज्यादा टैलंटेड सिर्फ एक ही हैं माधुरी दीक्षित उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है और उनसे सीखता रहता हूं। कितनी शानदार आवाज है और वह खुद कितनी अच्छी है। शानदार।' फैंस ने शेयर की दोनों स्टार्स की तस्वीरें शाहरुख खान के ट्वीट करने के बाद उनके फैंस ने माधुरी दीक्षित के साथ उनकी तस्वीरे शेयर करने लगे। इसके अलावा उनकी स्क्रीन पेयरिंग की तारीफें भी कीं। बता दें कि माधुरी दीक्षित के पहले लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान अपने सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। कोरोना वॉरियर्स को समर्पित है सॉन्गमाधुरी दीक्षित का सॉन्ग 'कैंडल' कोरोना वॉरियर्स को समर्पित है। इसके रिलीज करते हुए माधुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'खुश हूं, उत्साहित हूं और थोड़ी नर्वस भी। ये मेरा पहला गाना है उम्मीद है कि आप सभी को पसंद आएगा।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2A61pkv
Comments
Post a Comment