इस तस्वीर में सोनम व अर्जुन को पहचाना क्या?

आदर जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपूर खानदान के कई ऐक्टर्स का बचपन नजर आ रहा है। यह तस्वीर आदर के दूसरे बर्थडे की है, जिसमें अर्जुन कपूर और सोनम कपूर भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में हर किसी को पहचान पाना जरा मुश्किल है। आदर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए #SimplerTimes को हैशटैग किया है और बताया है कि यह उनके दूसरे बर्थडे की तस्वीर है। सोनम, अर्जुन कपूर और आदर को आप उनके पोज में पहचान सकते हैं। सोनम की गोद में उनके भाई हर्षवर्धन नजर आ रहे हैं और वह उन्हें हंसाने की कोशिश करती दिख रही हैं। पीछे अर्जुन कपूर की बहन अंशुला हैं और आदर के भाई अरमान भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोनम और अर्जुन ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने भी अपने भाई-बहनों की तस्वीर पोस्ट कर कहा था कि वह अपने भाई-बहनों को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने करीना, आदर और अरमान जैन व उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था- तुम सबको मिस कर रही हूं। रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन आदर जैन इन दिनों तारा सुतारिया को डेट करने को लेकर भी काफी खबरों में रहे हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ आउटिंग पर नजर आया करते थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZJLnas

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार