सलमान के बिना सलीम खान ने कैसे मनाई ईद?

का मौका हमेशा से के फैन्स के लिए खास होता है। हर साल ईद पर सलमान की फिल्में रिलीज होती रही हैं। इसके अलावा ईद पर सलमान अपने घर पर रहते हैं और मिलने आने वाले फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं। हालांकि इस बार की ईद सलमान के फैन्स के लिए काफी फीकी रही है और सलमान इस बार ईद पर घर भी नहीं पहुंचे हैं। दरअसल लॉकडाउन से पहले ही सलमान खान अपने पनवेल के फार्म हाउस पर चले गए थे। हालांकि सलमान की फैमिली इस समय मुंबई में अपने घर पर ही है। लॉकडाउन के कारण सलमान हर बार की तरह इस बार अपने घर पर भी नहीं आए हैं। जाहिर है कि सलमान के परिवार के लोग त्योहार पर उनकी गैर मौजूदगी से दुखी होंगे। पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में बात करते हुए सलमान के पिता ने कहा त्योहार होने के बावजूद इस साल ईद का दिन उनके परिवार के लिए सामान्य दिनों जैसा ही था। जब उनसे सलमान खान की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा गया तो सलीम खान ने कहा कि ईद पर उन्होंने सलमान खान से फोन पर बात की थी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी थी। उन्होंने बताया कि वह सलमान खान के साथ लगातार टच में रहते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के कारण इस साल ईद पर सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पहले माना जा रहा था कि ईद के मौके पर 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज की जाएगी। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले घर पर फैन्स की भीड़ भी इकट्ठी नहीं हुई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36C5j0v

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार