वरुण-अर्जुन ने शेयर किया मिथुन दा का फनी मीम

बॉलिवुड ऐक्‍टर्स वरुण धवन और अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। वे एक-दूसरे की टांग खींचने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, इस बार उन्‍होंने एक ही जैसा मीम शेयर किया है जो कि लॉकडाउन के बाद की सिचुएशन को बताता है। वरुण और अर्जुन फैंस को थ्रोबैक पोस्‍ट्स या क्‍वारंटीन लाइफ की झलक दिखाकर एंटरटेन करते रहते हैं। इस बार उन्‍होंने मीम शेयर किया है जिसमें अपने जमाने के मशहूर ऐक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। मीम देखकर आएगी हंसी इसमें मिथुन बंदूक के साथ साइकल के पीछे छिपकर दुश्‍मनों से लड़ते दिख रहे हैं। यह मीम देखकर आपको भी हंसी आ ही जाएगी। इस पर लिखा है, 'लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद आप उतने ही सेफ हैं जितने मिथुन दा साइकल के पीछे दुश्‍मन की गोली से।' इन फिल्‍मों में दिखेंगे वरुण और अर्जुन वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण और सारा अली खान की फिल्‍म 'कुली नं 1' बीते 1 मई को रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण पोस्‍टपोन हो गई। वहीं, इसी वजह से अर्जुन कपूर की अगली फिल्‍म की शूटिंग भी रुक गई जिसमें वह रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XtWuBP

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार