'Bigg Boss 15' में नजर आएगी दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की जोड़ी? जानें कब शुरू होगा शो
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), एक तरफ 'खतरों के खिलाड़ी 11' () की शूटिंग कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें सलमान खान () के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का भी ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को अप्रोच किया है। अक्टूबर में शुरू होगा 'बिग बॉस 15'! 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 15' अक्टूबर में ऑन-एयर किया जाएगा और मेकर्स इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं। 'बिग बॉस 14' खत्म होने के तुरंत बाद ही मेकर्स ने 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी थी और बताया था कि नए सीजन में कॉमनर्स भी हिस्सा ले सकते हैं। पढ़ें: दिव्यांका और विवेक दहिया ने दिखाई दिलचस्पी सोर्स ने बताया कि 'बिग बॉस 15' में मेकर्स कपल्स और एक्स-कपल्स को साथ लाने का प्लान बना रहे हैं ताकि शो में और भी ड्रामा लाया जा सके और उसे मसालेदार बनाया जा सके। सिलेब्रिटी कपल्स के अलावा आने वाले सीजन में कुछ कॉमनर्स भी शामिल होंगे। अभी तक कुछ सिलेब्रिटी कपल्स को अप्रोच किया गया है, जिनमें से एक कपल दिव्याकां त्रिपाठी और विवेक दहिया भी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 'बिग बॉस 15' में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। पढ़ें: दिव्यांका-विवेक ने जीता था 'नच बलिए 8' हालांकि अभी तक दिव्यांका और विवेक ने 'बिग बॉस 15' के लिए हामी नहीं भरी है, सिर्फ बातचीत चल रही है। दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त केप टाउन में रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले दिव्यांका और विवेक दहिया 'नच बलिए 8' में नजर आए थे और उस सीजन के विनर रहे थे। 10 सिलेब्रिटी कपल्स और 5 कॉमनर्स लेंगे हिस्सा! वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 15' में 10 सिलेब्रिटी कपल्स होंगे। उनके साथ 5 कॉमनर्स यानी आम लोगों को कंटेस्टेंट बनाया जाएगा। शो से जुड़े एक सूत्र ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया था, 'हम इस बार 5 ऐसे कॉमनर्स को लेकर आएंगे जो एंटरटेनिंग हों और जिनसे लोग प्रभावित हो सके। बाकी 10 सिलेब्रिटी कपल्स होंगे। इनमें शादीशुदा से लेकर तलाकशुदा कपल्स हो सकते हैं। यही नहीं, ऐसे भी कपल होंगे जो अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर कभी रिलेशन में थे और अभी उनका ब्रेकअप हो गया है।' पढ़ें: क्या फिर से काम करेगा कपल एंगल? माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 14' में रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और अली गोनी-जैस्मिन भसीन के कपल को खूब पसंद किया गया था। इन दोनों कपल्स ने बीते सीजन को बेहद एंटरटेनिंग बना दिया था। अब कुछ इसी तरह की प्लानिंग 'बिग बॉस 15' के लिए भी की जा रही है। पढ़ें:
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3vmUISQ
Comments
Post a Comment