कंगना रनौत का बॉडीगार्ड अरेस्ट, शादी का झांसा देकर रेप और चीटिंग का है आरोप

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Kangana Ranaut ) के पर्सनल बॉडीगार्ड () को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। कुमार हेगड़े पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर करने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कुमार हेगड़े ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।' कुमार हेगड़े आरोप लगाने वाली महिला के संपर्क में नहीं था जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुमार हेगड़े से मिली थी। महिला ने शिकायत में बताया है कि कुमार हेगड़े ने पहले शादी के लिए प्रपोज किया। इसके अलावा कुमार हेगड़े ने उससे लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा तो वह तैयार हो गई क्योंकि उसे इस बात की उम्मीद थी कि वह उनसे शादी करेगा। शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है। (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट्स के साथ)


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3vMQi85

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार