प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनस की फोटो, लिपस्‍ट‍िक का निशान बटोर रहा सुर्ख‍ियां

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा () और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस () एक दूसरे को सोशल मीडिया पर प्यार दिखाने का मौका कभी भी हाथ से जाने नहीं देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका और निक अक्सर एक दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट फैन्स के बीच शेयर करते रहते हैं। अब प्रियंका ने निक की ऐसी फोटो पोस्ट की है जिसे देखने के बाद कोई भी कहेगा यह जोड़ी है नंबर वन। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से निक की बेहद प्यारी सी फोटो शेयर की है। यह फोटो इसलिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इसमें निक के सिर पर लिपस्टिक का दाग दिखाई दे रहा है। निक की यह फोटो देखकर आप कुछ भी कयास लगाए इससे पहले बता दें कि निक के सिर पर प्रियंका की ही लिपस्टिक के दाग है। ऐक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,'मेरी लिपस्टिक की दाग फिकी पड़ गई है... मिस यू।' आपको बता दें कि प्रियंका और निक को पहली बार साल 2017 में 'मेट गाला' के वक्त साथ में देखा गया था। दोनों को साथ में तभी से पसंद किया जाता है। कुछ महीने डेट करने के बाद दोनों साल 2018 में शादी के बंधन के बंधे। प्रियंका और निक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कभी भी दोनों पब्लिक प्लेस में एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने में कतराते नहीं है। और फैन्स की दोनों को यही चीज काफी ज्यादा अच्छी लगती है। और यही कारण है कि दोनों को सिर्फ अमेरिका और इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। आपको बता दें कि फिलहाल निक सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस' की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस में हैं। और उनकी पत्नी प्रियंका उनसे दूर न्यूयार्क में है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3p12YFB

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार