VIDEO: मायावती पर 'सेक्सिस्ट' जोक मारकर विवादों में बुरे फंसे रणदीप हुड्डा
अक्सर सिलेब्रिटीज बगैर सोचे-समझे ऐसी बातें बोल जाते हैं जिसके लिए बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ती है। कुछ दिनों पहले कमीडियन अबीश मैथ्यू () ने अपने एक पुराने ट्वीट के लिए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा से माफी मांगी थी। उस ट्वीट में मैथ्यू ने मायावती के बारे में अपमानजनक बातें लिखी थीं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐक्टर () यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती () का नाम लेकर 'सेक्सिस्ट' और 'जातिवादी' मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणदीप हु्ड्डा सोशल मीडिया के बारे में बात कर रहे हैं। इसी बीच वह कहते हैं कि वह एक 'डर्टी जोक' सुनाएंगे। आगे रणदीप कहते हैं, 'मिस मायावती 2 बच्चों के साथ गली में जा रही थीं। वहां खड़े एक व्यक्ति ने उनसे पूछा- क्या ये दोनों बच्चे जुड़वां हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा- नहीं, यह 4 साल का है और वह 8 साल का है। इसके बाद उस आदमी ने कहा- मुझे विश्वास नहीं होता कि कोई आदमी वहां दो बार भी जा सकता है।' देखें, रणदीप का यह वीडियो: रणदीप का यह वीडियो आने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है और वे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद रणदीप हुड्डा से माफी मांगे जाने की भी डिमांड कर रहे हैं। देखें, कुछ यूजर्स के ट्वीट्स: बता दें कि इससे पहले साल 2012 में मायावती के ऊपर किए अपने एक ट्वीट के लिए कुछ दिनों पहले ही कमीडियन अबीश मैथ्यू ने माफी मांगी है। अपने ट्वीट में अबीश ने लिखा था, 'मायावती बेहद बदसूरत हैं... उनकी केवल मूर्तियां ही खड़ी हो सकती हैं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oP88ob
Comments
Post a Comment