सुष्मिता सेन की बेटी रेनी के आगे सुहाना खान का ग्लैमर भी फीका! मिरर सेल्‍फी हो रही वायरल

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () की बेटी () इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। साथ ही रेनी आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज शेयर भी करती हैं। अब रेनी ने खुद की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी वेल टोन बॉडी फ़्लॉन्‍ट करते हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में रेनी टॉप और शॉर्ट्स पहनी हुई हैं और पोज देते हुए मिरर सेल्फी लेने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। रेनी ने फोटो शेयर करते हुए बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है, 'वर्कआउट और पिज़्ज़ा के बीच में फंस गई हूं'। आपको बता दें कि उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रेनी ने सोशल मीडिया पर हाल ही अपनी मामी चारू असोपा की फोटो शेयर की थी। रेनी ने मामी चारू असोपा (Charu Asopa) की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही फोटो शेयर किया था। रेनी ने चारू के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मामीसा... हमारे छोटे को लाड़-प्यार करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' जिस पर चारू ने जवाब दिया, ' रेनी सेन muahhhhh' आपको बता दें कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और उनकी पत्नी चारू असोपा (Charu Asopa) जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद चारू असोपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ शेयर की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bYHSlT

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार