VIDEO: सोनू सूद के दूधवाले हो गए हैं कॉल्स से परेशान, बोले- हमारे पास इतनी कैपिसिटी नहीं है ना

ऐक्टर (Sonu Sood) ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की बहुत मदद की थी। इस साल () की दूसरी लहर में भी सोनू सूद लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। सोनू के पास रोजाना मदद के लिए लाखों मेसेज आते हैं। इन मेसेजेस से केवल सोनू सूद का स्टाफ ही नहीं बल्कि उनको दूध देने वाले गुड्डू () भी परेशान हो गए हैं। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर अपने दूध वाले गुड्डू का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को खुद सोनू सूद ने ही रिकॉर्ड किया है। इसमें गुड्डू बता रहे हैं कि उनको सोनू सूद ने एक अलग नंबर दिया है जिसके जरिए लोग सोनू सूद तक मदद के लिए मेसेज भे सकते हैं। गुड्डू बता रहे हैं कि उनके पास सुबह से लेकर रात तक बहुत सारे मेसेज आते रहते हैं और वह इससे परेशान हो गए हैं। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के दौरान भी गुड्डू के फोन पर एक कॉल आ जाती है। देखें, वीडियो: वीडियो में गुड्डू सोनू सूद से कह रहे हैं, 'सर आपका अलग दिमाग है। हमारे पास इतनी कैपिसिटी नहीं है ना। हम इतना झेल नहीं पाते।' इसके जवाब में सोनू सूद गुड्डू से कहते हैं कि वह दूध बेचना छोड़कर लोगों की मदद में लग जाएं। बता दें कि सोनू सूद ने लोगों की मदद करने के लिए एक एनजीओ सूद चैरिटी फाउंडेशन स्थापित की है। यह संस्था से प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए अपने स्टाफ को भी लगा रखा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TsHBBq

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार