शिल्पा शेट्टी के डांस को छिपकर कॉपी कर रहा था बेटा वियान, पापा ने बनाया मजेदार वीडियो
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा () कमाल की ऐक्ट्रेस ही नहीं बल्कि गजब की डांसर हैं और शायद यही क्वॉलिटी अब उनका बेटा वियान राज (Viaan Raj) भी सीखने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने एक डांस परफॉर्मेंस (Shilpa Shetty dance) का रिहर्सल करती दिख रही हैं और बेटा वियान (Viaan copies mom Shilpa's dance moves) उन्हें कॉपी कर रहा है। वीडियो को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा () ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) पर शेयर किया है और साथ में लिखा है, 'बिहाइंड द सीन। #throwback सेट पर मस्ती। जैसी मां वैसा बेटा।' बता दें कि यह वीडियो पुराना है, पर राज कुंद्रा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए इसे अब इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है। वियान बड़े ही जबरदस्त अंदाज में शिल्पा मम्मा के डांस स्टेप्स को कॉपी करता नजर आ रहा है। सेलेब्स से लेकर फैन्स तक वियान के इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से सगाई की थी। उसी साल दोनों ने नवंबर में शादी की और फिर साल 2012 में बेटे वियान राज को जन्म दिया। 15 फरवरी 2020 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सरोगेसी के जरिए पैरंट्स बने। बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हाल ही 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के रूप में वापसी की है। वह इस वीकेंड ऐक्टर सुनील शेट्टी के साथ शो में नजर आएंगी। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है। शिल्पा शेट्टी ने सुनील शेट्टी के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़कन' के गाने पर रोमांटिक परफॉर्मेंस भी दी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hYd8Wa
Comments
Post a Comment