Posts

Bigg Boss 15, 21 Nov 2021 Weekend Ka Vaar: टॉप-5 की जंग, प्रतीक- करण की गंदी लड़ाई, हुई गाली-गलौच

Image
'बिग बॉस 15' में रविवार को आए 'वीकेंड का वार' एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने धमाल मचा दिया। पहले तो भारती ने स्टेज पर सलमान खान के साथ खूब मस्ती की और फिर घर के अंदर जाकर घरवालों पर तीखे सवालों का वार किया। वहीं जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार भी अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' को प्रमोट करने पहुंचे। जॉन और दिव्या ने सलमान के साथ खूब मस्ती की। वहीं भारती और हर्ष ने घरवालों से मजेदार टास्क करवाया, जिसमें जीतने पर उन्हें लग्जरी आइटम मिलते। भारती और हर्ष ने एक और टास्क करवाया, जिसमें घरवालों को एक-दूसरे के प्रति भड़ास निकालनी थी और बोर्ड का बना थप्पड़ उन्हें मारना था। सबसे पहले नेहा को बुलाया गया। नेहा ने कहा कि उन्हें कई बार प्रतीक को जोर से थप्पड़ मारने का मन करता है और इसलिए वह फोम भरा थप्पड़ प्रतीक को मारती हैं। इसके बाद नेहा से कुछ और सवाले पूछे गए। इसी तरह अन्य कंटेस्टेंट्स को बुलाकर भी उनसे सवाल पूछे गए और थप्पड़ मारने के लिए कहा गया। इसके बाद करण कुंद्रा को बुलाया गया और कुछ सवाल पूछे गए। करण कुंद्रा ने कहा कि निशांत बिल्कुल भी भरोसे के लायक नहीं ...

Video: दुल्हन बनने के लिए यूं तैयार हो रही थीं अनुष्का, सामने आए बारातियों के डांस और जयमाल वाले वीडियोज़

Image
'बत्ती गुल मीटर चालू' ऐक्ट्रेस अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी के बंधन में बंध रहे हैं और शादी की सारी रस्में हो रही हैं। इस फंक्शन के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें अनुष्का रंजन के लिए बारात लेकर दूल्हे राजा पहुंचते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में अनुष्का शादी के लिए तैयार हो रही हैं और दोनों के जयमाल की झलकियां हैं। बारात वाले इस वीडियो में आदित्य सील के साथ एक क्यूट बच्ची नजर आ रही है। दूल्हे राजा कैमरे के सामने पोज़ देते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आदित्य ओपन कार में बच्चों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। घरवालों के साथ फ्रेंड्स ढोल पर खूब जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में अनुष्का दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। उन्हें मेकअप आर्टिस्ट तैयार करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों जयमाल वाले मंच पर नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। शादी से पहले अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरिमनी से लेकर संगीत सेरिमनी तक की कई खूबसूरत झलकियां सामने आई हैं। बीती रात संगीत सेरिमनी पर कई फिल्मी ऐक्ट्रेसेस ने जमकर मस्ती की। आलिया भट्ट और अकां...

अपने बारे में यह 'फेक न्यूज' देख उड़े गोविंदा के होश, फैन्स को तुरंत किया अलर्ट

Image
ऐक्टर गोविंदा () के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि उनके नाम पर एक फेक न्यूज चलाई जा रही है। गोविंदा ने तुरंत ही इस पर ऐक्शन लिया और अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर अलर्ट किया। गोविंदा ने हाल ही देखा कि उनके नाम पर एक विज्ञापन देकर फर्जी (Govinda fake news meet and greet event) स्कैम किया जा रहा है। विज्ञापन में बताया गया है कि फैन्स अपने फेवरिट ऐक्टर गोविंदा से 20 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले प्रोग्राम में मिलने का सुनहरा मौका पा सकते हैं। लेकिन गोविंदा की मानें तो वह न तो ऐसे किसी इवेंट का हिस्सा हैं और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी है। गोविंदा की नजर जैसे ही इस वायरल होते विज्ञापन पर पड़ी तो उन्होंने फैन्स को अलर्ट किया। उन्होंने इस विज्ञापन को अपनी इंस्टाग्राम () स्टोरी पर शेयर किया और लिखा- झूठी खबर।' इस विज्ञापन में लिखा है, 'ई लाइट प्रोडक्शन द्वारा बिजनेस आयोजन अवॉर्ड। गोविंदा जी से मिलने का सुनहरा मौका। मिलिए, खाना खाइए गोविंदा जी के साथ। आपके शहर लखनऊ में।' इसमें साथ में 20 दिसंबर को इवेंट की टिकट बुकिंग के लिए दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। प्रफेशनल फ्रंट की ब...

'तारक मेहता' फेम प्रिया आहूजा ने पति मालव रजदा से दोबारा की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे ये सितारे

Image
मालव रजदा और प्रिया आहूजा ने शनिवार यानी 20 नवंबर को शादी की और रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पॉप्युलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के डायरेक्टर मालव रजदा (Malav Rajda) ने दोबारा शादी कर ली है। उन्होंने शादी की 10वीं सालगिरह पर वाइफ प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) के साथ दोबारा शादी की। मालव रजदा और प्रिया आहूजा ने शनिवार यानी 20 नवंबर को शादी की और रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बेटा भी हुआ शामिल मालव और प्रिया की शादी में उनका बेटा अरदास भी शामिल हुआ। अरदास का जन्म 27 नवंबर 2019 को हुआ था। 10वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी पर की शादी प्रिया आहूजा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाया था। उनकी शादी में शो की पूरी टीम शामिल हुई। बता दें कि मालव रजदा और प्रिया आहूजा की 20 नवंबर को 10वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी थी। दोनों ने प्लान किया था कि इस मौके पर वो दोबारा शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें मालव रजदा और प्रिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर...

सनी देओल संग हिमाचल के हॉलिडे पर जाकर खुश हो गए धर्मेंद्र, देखें फोटो और वीडियो

Image
के 'ही-मैन' कहे जाने वाले पिछले काफी समय से अपने फार्म हाउस में ही रह रहे हैं। अब काफी लंबे समय के बाद धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस से दूर की वादियों में नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के बेटे अपने साथ धर्मेंद्र को हिमाचल ले गए हैं जहां दोनों क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। धर्मेंद्र ने बेटे सनी देओल के लिए एक थैंक्यू नोट लिखते हुए सोशल मीडिया पर हिमाचल के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। रविवार सुबह धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सनी देओल उन्हें हिमाचल की वादिया दिखा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'मेरा प्यारा बेटा मुझे खूबसूरत हिमाचल की ट्रिप पर ले गया। बेहद प्यारा हॉलिडे।' देखें, यह वीडियो: इस वीडियो के अलावा धर्मेंद्र ने सनी देओल के साथ वाली हिमाचल की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, 'दोस्तो, मैं बेहद खुश हूं। मेरा प्यारा बेटा हिमाचल की खूबसूरत ट्रिप पर ले गया। एक शर्मीला और अंतर्मुखी सनी अब खुल रहा है और अपने बूढ़े पिता के साथ फ्रेंडली हो रहा है।' इस बीत वर्क फ्रंट क...

कंगना रनौत के पोस्ट पर भड़का सिख समुदाय, सिरसा बोले- इन्हें जेल भेजो या पागलखाने

Image
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब उनके एक ऐसे ही विवादित बयान पर दिल्ली की सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी भड़क गई है। कमिटी ने शनिवार को कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कंगना ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में के बारे में अपमानजनक भाषा में लिखा है। कंगना के खिलाफ मंदिर मार्ग पुलिस थाने की साइबर सेल में शिकायद दर्ज कराई गई है। कंगना ने को बताया कमिटी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कंगना रनौत ने अपने हालिया पोस्ट में जानबूझकर और इरादे से किसान आंदोलन को 'खालिस्तानी आंदोलन' बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा है। शिकायत में आगे कहा गया है कि कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। कंगना ने जानबूझकर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने के लिए आपराधिक इरादे से इस पोस्ट को शेयर किया है। 'कंगना को जेल भेजो या पागलखाने' इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के प्रेसिडेंट मनजिंदर सिंह सिरसा ने कंगना के पोस्ट पर तीखी नाराजगी जा...

Video: 'ससुराल सिमर का' ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का रोते-रोते है बुरा हाल, कहा- कडल हमें छोड़कर चला गया

Image
'ससुराल सिमर का' ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। दीपिका इस वक्त अपने जान से भी अजीज Pet के चले जाने पर दुखी हैं और उनका आंसू थम नहीं रहे। रोते-रोते दीपिका ने सारा किस्सा सुना डाला है। शोएब भी अपने Pet कडल के जाने से काफी दुखी हैं। दीपिका और शोएब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों काफी दुखी और मायूस नजर आ रहे हैं। दीपिका ने बताया है उनके डॉगी की तबीयत पिछले एक साल खराब थी। दीपिका और शोएब अक्सर कडल के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे। दीपिका रोते हुए बता रही हैं, 'कडल अब नहीं रहा। वो पिछले काफी समय से ठीक नहीं था। उसे अस्थमा था और उसे कैंसर भी था। उसका ट्रीटमेंट चल रहा था, लेकिन पूरी तरह से ट्रीटमेंट नहीं चल पाया। हम उसे मुंबई के बेस्ट डॉक्टर्स के पास लेकर गए। पिछले दो हफ्तों से उसकी कंडीशन थोड़ी ज्यादा खराब हो गई, लेकिन वह आसपास खेला करता था। पिछले दो दिनों में वह बहुत ज्यादा तकलीफ में था। उसे मैं डॉक्टर के पास लेकर गई थी, वहां उसे नेब्यूलाइजर वगैरह दिया गया। बहुत सुकून से उसने आखिरी रात हम...

Bigg Boss 15, 21 Nov Promo: तेजस्वी की बुरी तरह लगी क्लास, विशाल के निकले आंसू

Image
'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में कुछ ही घंटों में बड़ा तूफान आने वाला है। घर में जहां 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री (Bigg Boss 15 wild card) हो चुकी हैं, वहीं चंद घंटों में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा भी हो जाएगा। इन नामों का खुलासा 'बिग बॉस' के घर में आए मीडियाकर्मी करेंगे। टॉप-5 के बाद जो भी कंटेस्टेंट्स बचेंगे, उन सभी को शो से बाहर कर दिया जाएगा। सलमान खान () ने भी 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) प्रोमो में यह बात कही। रविवार को आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक तरफ सलमान घरवालों को इविक्शन और टॉप-5 के बारे में बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मीडियाकर्मी घरवालों को ग्रिल कर रहे हैं। एक रिपोर्टर ने तेजस्वी प्रकाश () से सवाल किया कि वह शमिता () को डॉमिनेटिंग और बॉसी बताती फिरती हैं। लेकिन वह खुद पूरे दिन करण (Karan Kundrra) को चला रही हैं। यह सुनकर जहां तेजस्वी के चेहरे का रंग उड़ जाता है, वहीं शमिता तालियां बजाती हैं। इसके बाद विशाल कोटियन (Vishal Kotian) को भी निशाने पर लिया गया। विशाल से राकेश बापट पर किए कॉमेंट 'भाई ने बड़ा हाथ म...

मीरा राजपूत ने शेयर की सासू मां नीलिमा अजीम संग तस्वीर, फैंस से पूछा- रसोड़े में कौन था?

Image
बॉलिवुड ऐक्टर की पत्नी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों और वीडियो को काफी लोग पसंद करते हैं। अब मीरा ने अपनी मदर-इन-लॉ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इसका एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। मीरा की शेयर की हुई इस तस्वीर में वह सलवार-सूट में पिंक दुपट्टे में नजर आ रही हैं जबकि नीलिमा अजीम ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, 'रसोड़े में कौन था। आप शर्त लगा सकते हैं कि हम दोनों में से कोई नहीं था। चाय और चिक्की लाइए।' बता दें कि मीरा राजपूत के शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम और शाहिद के स्टेप ब्रदर ईशान खट्टर से काफी अच्छे रिलेशन हैं। वह कई बार इनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। नीलिमा अजीम की बात करें तो वह 2020 में फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'इल्लीगल' में भी नजर आ चुकी हैं। शाहिद कपूर की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे। इसके अ...

Who is Abhijit Bichukale: कौन हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अभिजीत, सलमान के भी उड़ा दिए होश

Image
'बिग बॉस 15' () में हाल ही 3 कंटेस्टेंट्स ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है, जिनमें रश्मि देसाई (Rashami Desai), देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और अभिजीत बिचुकले () का नाम शामिल है। जहां रश्मि और देवोलीना को तो सभी जानते हैं, वहीं हिंदी के ऑडियंस अभिजीत बिचुकले से वाकिफ नहीं हैं। अभिजीत कौन हैं और कैसे चर्चा में आए? वह क्या करते हैं? यहां जानिए सब: अभिजीत बिचुकले 'बिग बॉस मराठी' () का हिस्सा रह चुके हैं। शनिवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आए महेश मांजरेकर ने सलमान को बताया कि मराठी बिग बॉस के बीते सीजन में अभिजीत ने पूरे घर का नक्शा बदल दिया था, कहीं वह ऐसा ही 'बिग बॉस 15' में भी न कर दें। महेश मांजरेकर 'बिग बॉस मराठी' के होस्ट हैं। लड़ चुके ये चुनाव अभिजीत बिचुकले सतारा, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और नगर निगम से लेकर पार्लियामेंट तक के चुनाव लड़ चुके हैं। वह खुद को आर्टिस्ट, राइटर, कवि, सिंगर और कंपोजिशन मेकर बताते हैं। बनना चाहते हैं देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जानकारी के मुताबिक, अभिजीत बिचुकले की वाइफ एक सोशल वर्कर हैं...

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रैंड को भेजा लीगल नोटिस, कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने के बाद भी आ रहा ऐड

Image
बॉलिवुड मेगास्टार को पिछले दिनों एक पान मसाला ब्रैंड का विज्ञापन करने के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्होंने अपने 79वें जन्मदिन पर यह घोषणा की थी उन्होंने उस पान मसाला ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। अमिताभ ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह एक प्रतिबंधित पदार्थ का विज्ञापन है। अब पता चला है कि अमिताभ बच्चन इस पान मसाला ब्रैंड के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल अमिताभ के कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए जाने के बाद भी यह विज्ञापन अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। एक नजदीकी सूत्र ने हमारे सहयोगी ETimes को बताया, 'अमिताभ बच्चन के ऑफिस से पता चला है कि ' ब्रैंड' को विज्ञापन का प्रसारण तुरंत रोकने के लिए लीगल नोटिस भेजा जा चुका है।' बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि न केवल उन्होंने पान मसाला ब्रैंड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया है बल्कि इस विज्ञापन के लिए मिले पैसे को भी लौटा दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आए थे। अब...

'बबीता जी' ने शॉर्ट्स पहन 'जुगनू' पर किया गजब डांस, मूव्स देख फिदा हुए फैन्स...देखें वीडियो

Image
इस वक्त हर किसी पर बादशाह (Badshah) के गाने 'जुगनू' (Jugnu song) का जुनून सवार है। हाल ही रिलीज हुए इस गाने पर फैन्स से लेकर सिलेब्रिटीज ने खूब वीडियो बनाए हैं। अब इस लिस्ट में ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता () का भी नाम जुड़ गया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' () में बबीता जी () का रोल प्ले करने वालीं मुनमुन दत्ता ने 'जुगनू' सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। मुनमुन दत्ता ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Munmun Dutta Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह 'जुगनू' का हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। लाखों व्यूज, बादशाह ने भी किया लाइक कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स मुनमुन दत्ता के डांस मूव्स के साथ-साथ उनके स्लिम लुक की भी तारीफें कर रहे हैं। बादशाह ने भी मुनमुन के इस वीडियो को लाइक किया है। स्लिम लुक की भी तारीफ बता दें कि मुनमुन दत्ता ने हाल ही अपने ट्रांसफॉर्मेशन और वेट लॉस के बारे में बताते हुए नई और पुरानी तस्वीरों का कोलाज सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साथ में उन्होंने बताया था कि आखिर वह किस तरह अपने आपको ट्रांसफ...

Video: स्वरा भास्कर ने अपने सिर पर दारू की ग्लास रखकर किया डांस, कहा- यह मैंने मेरे पापा से सीखा है

Image
बॉलिवुड में कई ऐसे ऐक्टर्स हैं जो देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकरअपनी राय रखते हैं, जिनमें से एक स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar ) भी हैं। स्वरा भास्कर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने सिर के ऊपर दारू की ग्लास रखकर पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। स्वरा की यह खुशी नरेन्द्र मोदी के कृषि कानून वापसी की घोषणा पर नजर आ रही है। स्वरा भास्कर अक्सर ही अपने बयान को लेकर आलोचनाओं की शिकार होती हैं। हालांकि, आलोचनाएं उन्हें बेबाक होने से कभी रोक न सकी। इस बार भी स्वरा ने खुलकर कुछ ऐसा ही किया है। स्वरा सिर पर दारू की खाली ग्लाल रखकर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने बताया है कि इस डांस के पीछे वजह भी काफी खास है। उन्होंने लिखा है, 'पार्टी ट्रिक: मैंने यह मेरे पापा से सीखा है।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, '19 नवंबर को पीएम मोदी ने कृषि कानूनों के वापस लेने की बात कही है। सेलिब्रेशन तो बनता है।' बता दें कि पिछले काफी समय से केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों पर काफी हंगामा मचा हुआ है। किसान सालभर से ज्यादा समय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और अब प्रधा...

Video: मंदिरा बेदी ने किए 33 हैंडस्टैंड्स, फिटनस स्टंट देख उड़े सबके होश

Image
ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने हाल ही अपना एक ऐसा वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स हैरान हैं और सोच में पड़ रहे हैं 49 साल की उम्र में मंदिरा यह कैसे कर पाईं? मंदिरा बेदी इस वीडियो में हैंडस्टैंड (Mandira Bedi handstand video) करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मंदिरा ने करीब 33 हैंडस्टैंड किए हैं, जिनमें से 11 उन्होंने लगातार किए हैं। ऐक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम () अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैन्स से लेकर सिलेब्रिटीज तक पसंद कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने भी मंदिरा के इस वीडियो को लाइक किया है। हैंडस्टैंड वाले वीडियो को शेयर कर मंदिरा बेदी ने लिखा है, 'आप सभी को एक स्ट्रॉन्ग और निडर मॉर्निंग विश करती हूं। सिर्फ ऑनवर्ड्स, अपवर्ड्स और शायद डाउनवर्ड्स भी। आज 33 हैंडस्टैंड किए। इनमें से 11 लगातार किए।' मंदिरा बेदी के लिए बीते कुछ महीने बहुत ही मुश्किल भरे रहे हैं। जून 2021 में पति राज कौशल (Raj Kaushal) की मौत के बाद मंदिरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन मंदिरा ने न सिर्फ खुद को संभाला बल्कि अपने दोनों बच्चों को भी हौसला दिया। मंदिरा अब वापसी नॉर्मल...

Video: आलिया ने अनुष्का रंजन की मेहंदी में किया जबरदस्त भांगड़ा, अथिया और वाणी भी खूब नाचीं

Image
आलिया भट्ट () इस वक्त खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। आखिर उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन (Akanksha Ranjan) की बहन अनुष्का (Anushka Ranjan) की शादी जो है। आलिया ने अनुष्का की मेहंदी से लेकर संगीत में खूब धमाल मचाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आलिया ने जहां संगीत सेरिमनी में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से चर्चा बटोरी, वहीं उनका एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह दलेर मेहंदी (Daler Mehendi) के गाने 'रब रब कर दी' पर भांगड़ा (Alia Bhatt bhangra)करती दिख रही हैं। यह वीडियो अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरिमनी का है, जिसमें आलिया, आकांक्षा रंजन, वाणी कपूर और अथिया शेट्टी के साथ भांगड़ा करती दिख रही हैं और खूब खुश नजर आ रही हैं। अनुष्का की मेहंदी सेरिमनी में जहां आलिया ने पिंक कलर का आउटफिट पहना, वहीं संगीत के लिए वह ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आलिया काफी वक्त से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि दोनों अगले साल फरवरी या मई में शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं अनुष्का रंजन ऐक्टर आदित्य सील (Adity...

रणबीर कपूर ने पहना ये कैसा अजीब मास्क, जिसपर नजर आ रहे छेद को देख फैन्स भी खूब हैं हैरान

Image
इस वक्त जहां अनुष्का रंजन की संगीत पर पहुंचीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने खूबसूरत अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के चर्चा में रहने की वजह काफी अलग है। रणबीर कपूर धर्मा ऑफिस के बाहर नजर आए, जहां कैमरे में कैप्चर हुए ऐक्टर के मास्क को लेकर लोग हैरान हैं। रणबीर कपूर पैपराजियों के कैमरे के सामने पोज़ देते दिखे, लेकिन लोगों की निगाहे उनके मास्क पर अटक गई। दरअसल मास्क पर नाक के पास छेद बना था और यह फैन्स को काफी अटपटा लग रहा था। लोगों ने उनके मास्क को देखकर उनसे तरह-तरह के सवाल किए हैं। लोगों ने मास्क में नजर आ रहे छेद पर हैरानी जताई है। वहीं लोग यह देखकर भी हैरान हैं कि धर्मा के ऑफिस से रणबीर और आलिया भट्ट अलग-अलग निकल रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से जोरों पर हैं। हाल ही में दोनों राजस्थान ट्रिप पर गए थे, कहा जा रहा था कि वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करने के लिहाज से वे वहां पहुंचे हैं। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि साल 2022 में गर्मी में दोनों शादी रचा सकते हैं। from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News,...

'अंतिम' के लिए सलमान की पहली पसंद थीं महिमा मकवाना, ऐक्टर ने बताया कैसे किया था उन्हें साइन

Image
सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा () स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म में महिमा मकवाना (), आयुष शर्मा की लीड हिरोइन हैं, जोकि एक टीवी ऐक्ट्रेस हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 'अंतिम' के लिए महिमा को सलमान खान ने सिलेक्ट किया था? सलमान ने इसका खुलासा शनिवार को 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में किया। महिमा मकवाना और आयुष शर्मा जब 'अंतिम' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 15' में पहुंचे तो सलमान ने ऐक्ट्रेस से पूछा कि वह यहां दूसरी बार आ रही हैं। तब महिमा मकवाना ने याद दिलाया कि वह इससे पहले टीवी शो 'शुभारंभ' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' में आई थीं। जब सलमान को लगा- ये लड़की आगे जाएगी इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने जब 'शुभारंभ' के प्रमोशन के दौरान बिग बॉस के सेट पर महिमा को देखा था तो लगा था कि यह लड़की आगे तक जाएगी। सलमान ने बताया कि उस वक्त सिर्फ 'अंतिम' का जिक्र हुआ था और ज्यादा बात नहीं हो पाई थी। लेकिन बाद में ज...

अनुष्का रंजन की संगीत सेरिमनी पर जमकर नाचीं आलिया भट्ट, स्टेज पर 'छलका छलका रे' गाने पर मचाया धमाल

Image
इन दिनों फिल्म और टीवी जगत में शादी का सीजन जोरों पर है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे और अब अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan ) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों आज 21 नवंबर को ही शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले बीती रात भव्य संगीत का कार्यक्रम हुआ, जहां फिल्मी इंडस्ट्री से तमाम सितारे इस फंक्शन का हिस्सा बने। संगीता समारोह के कई खूबसूरत वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और अन्य ऐक्ट्रेस मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। अनु्ष्का रंजन की संगीत सेरिमनी का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें होनेवाली दुल्हन के साथ उनकी बहन अकांक्षा रंजन, आलिया भट्ट और वाणी कपूर रानी मुखर्जी के गाने पर डांस कर रही हैं। य़े सभी रानी मुखर्जी की फिल्म 'साथिया' के गाने 'छलका छलका रे कलसी का पानी' पर खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि संगीत सेरिमनी से पहले भी प्री वेडिंग के कई कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें अनुष्का रंजन की फ्रेंड्स खूब जमकर धमाल मचाती दिख रही हैं। from Entertainment News in Hindi, Lat...

Bigg Boss 15, 20 Nov Weekend Ka Vaar: भारी पड़ा 'वीकेंड का वार', उतरे सबके नकाब

Image
'बिग बॉस 15' के 'वीकेंड का वार' की सलमान खान ने धमाकेदार शुरुआत की और उन्होंने अनाउंस किया कि शमिता शो में वापस आ रही हैं। सलमान ने फिर शमिता का स्वागत किया और उन्हें कंटेस्टेंट्स को कटघरे में खड़ा करने का मौका दिया। शमिता ने सबसे पहले कटघरे में अपने राखी भाई राजीव अदातिया को बुलाया। वह सभी घरवालों से पूछती हैं कि आखिर उन्होंने राजीव को जेल जाने के लिए कैसे चुना? इतना ही नहीं, उन्होंने राजीव पर भी सवालों की बौछार की और आड़े हाथों लिया। सलमान भी राजीव के लिए अन्य घरवालों पर सवाल दागते हैं। उन्होंने नेहा भसीन से भी कहा कि सभी घरवाले राजीव को सॉफ्ट टारगेट समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं। राजीव के बाद शमिता ने कटघरे में निशांत को बुलाया। शमिता ने निशांत से पूछा कि घर में उनके दोस्त कौन हैं। जब निशांत, प्रतीक, जय और करण का नाम लेते हैं तो शमिता ने निशांत से पूछा कि आखिर उन्होंने जय को वीआईपी रूम में अंदर क्यों नहीं लिया? सलमान ने भी यही सवाल उठाया। इसके बाद सलमान ने जय से भी पूछा कि आखिर उन्हें वीआईपी रूम में क्यों लिया गया? इसके बाद सवाल-जवाब के बीच निशांत और शमिता की बहस हो गई...

Entertainment News Weekly Recap: सलमान बन सकते हैं पापा, आर्यन खान को राहत, इस वीक की टॉप 5 खबरें

Image
यहां बॉलिवुड से जुड़ी वो खबरें हम लेकर आए हैं, जो पिछले हफ्ते सुर्खियों में छाई रहीं। हफ्ते की शुरुआत कंगना रनौत को कॉन्ट्रोवर्शल बयान से हुई और वीर दास के देश विरोधी बयान ने भी सबका खून खूब खौलाया। वहीं राजकुमार रांव और पत्रलेखा शादी के बाद मुंबई पहुंचे तो प्रीति जिंटा के मां बनने की खबरें छाई रहीं। इसी के साथ खबर यह भी आई की सलमान भी सरोगेसी से पिता बनने की तैयारी में हैं। आइए, एक नजर कुछ मजेदार और टॉप खबरों पर। आर्यन खान के लिए बड़ी राहत शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बेल ऑर्डर रिलीज किया है। बेल ऑर्डर में कोर्ट ने जो बातें कही हैं वह आर्यन खान के लिए किसी राहत से कम नहीं हैं। कोर्ट ने माना है आर्यन के पास से कुछ भी ऐसा बरामद नहीं हुआ है जिसे आपत्तिजनक माना जाए और साजिश के तहत आरोपियों ने ड्रग्स लेने का प्लान बनाया था। कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा, 'केवल क्रूज शिप में सफर करने के आधार पर किसी पर आरोप नहीं लगाए जा सकते हैं।' कोर्ट ने कहा है कि आर्यन खान की वॉट्सऐप चैट्स में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया है। जस्टिस नितिन सांब्रे ने ...