फिर मुश्किल में 'जय भीम', वन्नियार समुदाय ने मेकर्स को भेजा नोटिस, मांगा 5 करोड़ का मुआवजा

हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'जय भीम' (Jai Bheem) एक बार फिर विवादों में फंस गई है। कुछ दिन पहले इस फिल्म के एक सीन पर खूब विवाद हुआ था, जिसमें प्रकाश राज () का किरदार फिल्म में हिंदी बोलने वाले एक शख्स को थप्पड़ मारते नजर आता है। अब खबर है कि वन्नियार संगम (Vanniyar community notice to Jai Bheem) ने फिल्म के मेकर्स को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही 5 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है। वन्नियार संगम के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि वन्नियार समुदाय की इज्जत और प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले मानहानिकारक दृश्यों (डेफेमेट्री सीन्स) को जान-बूझकर फिल्म में शामिल किया गया है। नोटिस में उस सीन का भी जिक्र किया गया है, जिसमें वन्नियार समुदाय के प्रतीक 'अग्निकुंडम' को दिखाया गया है। पढ़ें: भेजे गए कानूनी नोटिस में वन्नियार समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष ने फिल्म से उन सभी सीन्स को हटाने की मांग की है, जो भी मानहानिकारक हैं। नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि 'अग्निकुंडम' प्रतीक को जान-बूझकर फिल्म में शामिल किया गया। नोटिस में फिल्म से विवादित सीन हटाने की मांग के साथ-साथ 7 दिनों के अंदर 5 करोड़ के मुआवजे की भी मांग की गई है। 'जय भीम' हाल ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रकाश राज के अलावा सूर्या () भी नजर आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qGg5id

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार