विजय देवरकोंडा ने शेयर की Mike Tyson संग तस्वीर, Liger में करेंगे दो-दो हाथ

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म '' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभा रहे विजय देवरकोंडा दुनिया के मशहूर हेवीवेट चैंपियन बॉक्सर रहे के साथ फाइट करते नजर आएंगे। अब लगता है कि माइक के साथ विजय ने शूटिंग शुरू कर दी है। विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में माइक टायसन हंसते हुए नजर आ रहे हैं जबकि बैकग्राउंड में विजय देवरकोंडा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विजय ने लिखा, 'यह आदमी प्यार है। हर पल में यादें बना रहा हूं और यह याद हमेशा खास रहेगी। लाइगर वर्सेज द लेजेंड। जब मैंने आयरन माइक टायसन का सामना किया।' देखें, विजय का पोस्ट: गौरतलब है कि माइक टायसन दुनिया के सबसे विवादों में घिरे रहने वाले बॉक्सर रहे हैं। माइक टायसन पर एक बार रेप का आरोप लगा था जिसके लिए उन्होंने 3 साल जेल में भी काटे थे। 1997 में माइक तब सुर्खियों में आ गए थे जब बॉक्सिंग रिंग में उन्होंने अपने विरोधी बॉक्सर का कान काट लिया था। बता दें कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। कई भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म का इंतजार केवल साउथ ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया की ऑडियंस भी बेसब्री से कर रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cir356

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार