एकता कपूर ने किया खुलासा- रणवीर सिंह पर था जबरदस्त क्रश, बताते हुए शर्मा गईं टीवी की क्वीन

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के शो 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) पर इस बार बहुत बड़ा खुलासा फैन्स को हैरान करने वाला है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि प्रड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने खुद किया है। एकता कपूर के साथ इस शो पर उनकी फ्रेंड मौनी रॉय भी पहुंच रही हैं। अगले एपिसोड का प्रोमो देख ऑडियंस हैरान हैं, जिसमें एकता ने सबके सामने स्वीकारा है कि रणवीर सिंह पर उन्हें जबरदस्त क्रश था। यह किस्सा मौनी रॉय सुनाती हैं और बताती हैं कि एकता का क्रश कौन है। एकता कपूर के एक पुराने वीडियो की झलक दिखाई जाती है, जिसमें वह कह रही हैं कि - मेरा क्रश रणवीर सिंह हैं। अपने वीडियो को देख एकता कपूर भी शर्मा जाती हैं और रणवीर भी हैरान रह जाते हैं। यह सुनकर रणवीर कहते हैं- इस विशाल मंच पर मेरे प्यार का इजहार करना चाहूंगा। इसके बाद बैकग्राउंड में - नैनों में सपना, सपनों में सजना गाना बजता है और सभी डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एकता एक बार फिर इस सच को सबके सामने स्वीकार करते हुए ब्लश करती नजर आती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3FrNEsH

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार