राघव जुयाल पर 'नस्लवाद' के आरोप, असम की कंटेस्टेंट का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

टेलिविजन के सबसे पॉप्युलर डांस रीऐलिटी शो '' के होस्ट को शो की तरह ही काफी पसंद किया जाता है। राघव की ऐंकरिंग, डांस और कॉमिडी को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब राघव मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। राघव का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल डांस दीवाने 3 के एक एपिसोड में राघव जूयाल असम से आई कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा को इंट्रोड्यूज करते समय मजाक में चाइनीज बोलकर दिखाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर राघव को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि यह नस्लवादी टिप्पणी है और नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को चाइनीज कहा जाना गलत है। देखें, वीडियो क्लिप: हालांकि सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना के बाद राघव जूयाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पेस्ट करते हुए सफाई दी है। राघव ने कहा कि उनकी टिप्पणी नस्लवादी नहीं दी बल्कि गुंजन ने ही यह दावा किया था कि वह चाइनीज में बात कर सकती है। राघव का यह भी कहाना है कि वह नस्लवादी नहीं है और नॉर्थ-ईस्ट में उनके खास दोस्त और फैमिली के लोग रहते हैं। देखें, राघव का यह वीडियो:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/326T4Li

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार