VIDEO: रिसेप्शन में SRK के गानों पर जमकर नाचे राजकुमार राव, पत्रलेखा भी रहीं साथ

बॉलिवुड ऐक्टर और फाइनली 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था मगर शादी और उससे जुड़े फंक्शन की काफी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। शादी के बाद राजकुमार और पत्रलेखा का रिसेप्शन रखा गया। रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के सिलेब्स के अलावा कई राजनेता भी शामिल हुए जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। रिसेप्शन में सोमवार शाम राजकुमार ब्लैक सूट और पत्रलेखा गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं। इस सिलेब्रेशन के लिए एक बैंड को भी बुलाया गया था। इस फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राजकुमार राव स्टेज पर शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'दिल से रे' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बाद में पत्रलेखा ने भी स्टेज पर राजकुमार राव को जॉइन किया। देखें, तस्वीरें और वीडियो: इस दौरान राजकुमार राव ने माइक लेकर खुद भी शाहरुख खान की फिल्मों के अपने कुछ फेवरिट गाने गाए। पत्रलेखा ज्यादा समय तक स्टेज पर नहीं रहीं और बाद में अपनी फ्रेंड्स हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और अन्य परिवार के लोगों के पास जाकर बैठ गईं। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी, मुदस्सर अजीज और अमर कौशिक पहले ही चंडीगढ़ पहुंचे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में केवल 100-150 लोग ही शामिल हुए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kCdSR1

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार