Who Is Shraddha Arya: साउथ की फिल्मों में जलवे दिखा चुकी हैं श्रद्धा आर्या, जानें ऐक्ट्रेस के बारे में सब

'कुंडली भाग्य' () की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) इस वक्त अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐक्ट्रेस दिल्ली के रहने वाले एक नेवी अफसर से शादी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के होने वाले पति () का नाम राहुल शर्मा है, जोकि उनके फैमिली फ्रेंड भी हैं। श्रद्धा आर्या सिर्फ टीवी शोज ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नाम कमा चुकी हैं। यहां हम ऐक्ट्रेस के बारे में कुछ मजेदार बातें और सवालों के जवाब बता रहे हैं:
  1. श्रद्धा आर्या का जन्म कब और कहां हुआ?श्रद्धा आर्या का जन्म 17 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। ऐक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने के लिए वह साल 2005 में मुंबई आ गईं।
  2. श्रद्धा आर्या ने कहां से पढ़ाई की है और वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं?जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा आर्या ने स्कूली पढ़ाई नई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से इकनॉमिक्स में डिग्री हासिल की।
  3. श्रद्धा आर्या किससे शादी कर रही हैं और पति क्या करते हैं?श्रद्धा आर्या की जिनसे शादी हो रही है उनका नाम राहुल शर्मा है और वह ऐक्ट्रेस के फैमिली फ्रेंड हैं। राहुल एक नेवी अफसर हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं।
  4. श्रद्धा आर्या की उम्र कितनी है और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?श्रद्धा आर्या की उम्र 34 साल है और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड का नाम आलम मक्कड़ है। दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में हिस्सा लिया था। पर बाद में श्रद्धा आर्या और आलम मक्कड़ का ब्रेकअप हो गया।
  5. श्रद्धा आर्या ने कब डेब्यू किया था?श्रद्धा आर्या ने टैलंट हंट शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक तमिल फिल्म से ऐक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से बॉलिवुड में एंट्री की।
  6. क्या श्रद्धा आर्या की पहले भी सगाई हो चुकी है?2015 में श्रद्धा आर्या की जयंत रति नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी सगाई टूट गई थी। इसके बाद वह आलम मक्कड़ को डेट करने लगीं।
  7. श्रद्धा आर्या ने किन फिल्मों में काम किया है?श्रद्धा आर्या ने बॉलिवुड में 'निशब्द' में काम किया। इसके अलावा वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों के अलावा एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
  8. श्रद्धा आर्या ने टीवी पर किस शो से और किस साल में डेब्यू किया था?श्रद्धा ने साल 2011 में 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से टीवी की दुनिया में कदम रखे थे।
  9. श्रद्धा आर्या की फैमिली में और कौन-कौन हैं?जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा आर्या की एक बहन और एक भाई हैं।
  10. श्रद्धा आर्या की इंस्टाग्राम आईडी क्या है और उनके कितने फॉलोअर्स हैं?श्रद्धा आर्या की इंस्टाग्राम आईडी sarya12 है और खबर लिखे जाने तक उनके 4.5m फॉलोअर्स हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3FhALRV

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार