Video: अंकिता लोखंडे की बैचलर पार्टी में सृष्टि रोडे ने वॉकर पर किया डांस, 'जलेबी बेबी' पर लगाए ठुमके

टीवी और फिल्म ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande ) ने शादी से पहले अपने दोस्तों के लिए बैचलरेट पार्टी रखी, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। अंकिता की इस पार्टी में यूं तो उनकी कई सहेलियां नजर आईं, लेकिन जिनपर सबकी निगाहें थम गईं वो थीं सृष्टि रोडे। दरअसल सृष्टि रोडे के पैर में चोट लगी है, लेकिन अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी से पहले जश्न मनाने वह मेडिकल वॉकर लेकर पहुंच गईं। सृष्टि रोडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई झलकियां शेयर की हैं। अंकित के साथ वह 'दिलबर' गाने पर डांस करती दिख रही हैं और अन्य फ्रेंड्स के साथ 'जलेबी बेबी' पर धमाल मचाती दिख रही हैं। सृष्टि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह वॉकर लिए पार्टी वेन्यू के बाहर नजर आ रही हैं। वॉकर के साथ सृष्टि को वहां देख पैपराजी हैरान थे और ऐक्ट्रेस ने कहा- यह उनका नया लुक है। इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने पोज़ भी दिए। सृष्टि कहती नजर आ रही हैं- कभी-कभी पार्टी करना इतना जरूरी हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह घर पर बैठे-बैठे इतनी बोर हो गई थी कि आज मुझे यहां आना ही पड़ा। सृष्टि का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक शख्स सपोर्ट करते हुए अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अंकिता की सभी फ्रेंड्स ने मिलकर खूब जमकर मस्ती की जिसकी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। अंकिता ने भी अपनी फ्रेंड्स के साथ कैमरे के सामने ढेरों पोज़ दिए। बता दें कि अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं। विक्की और अंकिता करीब 3 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। अंकिता और विक्की की शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qIWNsE

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार