अक्षय का बड़ा दिल, मुंबई पुलिस को 2Cr का दान

बॉलिवुड स्टार केवल अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। जब भी को समस्या सामने आती है अक्षय ने हमेशा दिल खोलकर डोनेशन दिया है। पिछले महीने वायरस के लिए बने पीएम केयर्स फंड में अक्षय ने 25 करोड़ रुपये का दान दिया था। इसके बाद उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बीएमसी को भी 3 करोड़ रुपये का दान दिया था। अब खबर है कि अक्षय ने मुंबई पुलिस को भी अच्छा खासा डोनेशन दिया है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। सोमवार को उन्होंने बताया है कि अक्षय ने को 2 करोड़ रुपये का दान दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये देने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार की आभारी है। आपका सहयोग मुंबई पुलिस के उन महिला और पुरुषों की सुरक्षा में सहयोग करेगा जो मुंबई पुलिस की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।' मुंबई पुलिस कमिश्नर के इस ट्वीट के जवाब में अक्षय कुमार कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाला हेड कॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को श्रद्धांजलि दी और फैन्स से पुलिस फाउंडेशन में डोनेट करने की अपील की। अक्षय ने लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस के हेड कॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। मैंने अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है, उम्मीद है आप भी पूरा करेंगे। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम इन्हीं लोगों के कारण सुरक्षित और जिंदा हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aKNnBa

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार