इरफान खान की मां का 95 साल की उम्र में निधन

बॉलिवुड ऐक्टर की मां का 95 साल की उम्र में शनिवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। सईदा बेगम ने जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखती थीं। विदेश में होने के कारण इरफान खान अपने मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे हैं इरफान खान लॉकडाउन के कारण इरफान खान विदेश में फंसे हुए हैं। उधर ऐक्टर की मां के निधन पर दुख जताते हुए फिल्म पीकू के डायरेक्टर सुजीत सरकार ने कहा कि वह अभी तक उनसे बात नहीं कर पाए हैं। वह उन्हें फोन करेंगे। इरफान इलाज कराने गए थे विदेश बताते चलें कि इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। साल 2017 जून में वह इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बीमारी की जानकारी दी थी। पिछले साल 2019 विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KvBt3y

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार