पापा ऋषि कपूर के लिए बेटी रिद्धिमा हुईं बेचैन

ऋषि कपूर की जिंदगी का सफर खत्म हो चुका है और इस वक्त उनका पूरा परिवार आंसुओं से सराबोर है। इस दुख को वाकई शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। खैर, अब उनके अंतिम संस्कार के लिए बेटी रिद्धिमा कपूर के दिल्ली से मुंबई पहुंचने का इतंजार है। रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए बेचैन हैं। फिलहाल रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने पापा को एक मजबूत सिपाही बताया है और कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिसे पढ़कर शायद आपकी भी आंखें छलक पड़े। रिद्धिमा ने अपने पापा को मिस करते हुए कहा है, 'पापा, आई लव यू। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी- ईश्वर मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं हर दिन आपको मिस करूंगी, मैं आपके वीडियो कॉल हमेशा मिस करूंगी! जब तक हम फिर नहीं मिलते पापा आई लव यू।' घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर सहित 5 लोगों के लिए मूवमेंट पास जारी किया है। रिद्धिमा पहुंचने पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब तक की जानकारी के मुताबिक, कहा यही जा रहा है कि शाम तक रिद्धिमा का परिवार वाले इंतजार करेंगे, शायद किसी चार्टर्ड प्लेन से वह शाम तक मुंबई पहुंच सकें। यदि वह सड़क के रास्ते मुंबई पहुंचेंगी तो इसमें वक्त लग सकता है। परिवार वाले रिद्धिमा का हॉस्पिटल में ही इतंजार कर रहे हैं। बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर को बोन मैरो कैंसर का पता चला, जिसके बाद न्यू यॉर्क में उनका इलाज चल रहा था और वह पिछले साल इंडिया लौट भी आए। कहा जा रहा था कि वह स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी हालत बिगड़ने लगी। पिछले हफ्ते सांसों में तकलीफ के बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था और आद गुरुवार सुबह मुंबई में उनका निधन हो गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aRMxTn

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार