अर्जुन की लाइव चैट में मलाइका ने लिए मजे

देश में लॉकडाउन चल रहा है और बॉलिवुड सिलेब्स शूटिंग्स बंद होने से अपने घर पर हैं। इस दौरान टाइमपास के लिए वह कुछ न कुछ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे और अपना रुटीन बता रहे थे। इसी दौरान ने कॉमेंट कर मजे ले लिए। लाइव चैट में बताया रुटीन अर्जुन कपूर ने आरजे मलिश्का से लाइव चैट कर अपनी दिनचर्या में बताया। उन्होंने कहा कि वह 9 बजे उठते हैं, कॉफी पीते हैं और न्यूज देखते हैं फिर वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही कहा कि इन दिनों वह नाश्ता नहीं कर रहे हैं और सीधा लंच करते हैं। मलाइका अरोड़ा ने किया मजाक अर्जुन कपूर ने आगे बताया कि लंच करने के बाद टीवी देखते हैं फिर फोन में लग जाते हैं और टेरेस पर घूमते हैं। अर्जुन कपूर की इन बातों को सुनकर मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट किया, 'बड़ी दिलचस्प बात है।' इससे साफ पता चल रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के मजे लिए हैं। लॉकडाउन में अर्जुन कपूर और मलाइका के साथ होने की चर्चा ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया, तब से दोनों काफी बेबाकी से बात करते हैं। जनता कर्फ्यू के दिन मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के घर पर देखा गया और दोनों बालकनी में एक साथ स्पॉट हुए। अर्जुन कपूर के प्रॉजेक्ट वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थें। अब वह एक अनाम फिल्म में रकुलप्रीत सिंह के साथ काम करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक फैमिली ड्रामा कॉमिडी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी क्रॉस-बॉर्डर रोमांस पर बेस्ड होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2W1W3xF

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार