'किम जोंग उन की बहन पहली फीमेल विलन'
बॉलिवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने विचार शेयर करके सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उनका ट्वीट चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने उत्तर कोरिया के तानाशाह की बहन किम यो जोंग को लेकर ट्वीट किया है और उन्हें दुनिया की पहली महिला विलन बताया है। बहन भी बहुत निर्दयी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'अफवाह है कि किम जोंग उन की मौत के बाद उनकी बहन यह जगह लेगी जोकि उनसे ज्यादा निर्दयी है। अच्छी खबर यह है कि दुनिया को उसकी पहली महिला विलन मिल जाएगी।' किम जोंग उन की हालत खराब बता दें कि किम जोंग उन को का लंबे समय से इलाज चल रहा है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है, जिससे उनकी हालत अधिक बिगड़ गई है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि किम जोंग उन की मौत के बाद उनकी बहन को देश की कमान सौंपी जाएगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बहन उनसे भी ज्यादा क्रूर है। ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं रामगोपाल वर्मा बताते चलें कि रामगोपाल वर्मा अपने ट्वीट्स को लेकर जाने जाते हैं। पिछली बार उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। इसके कुछ देर बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि यह अप्रैल फूल मजाक है और माफी मांगी। इसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cMZcs0
Comments
Post a Comment