विनोद-फ‍िरोज की एक ही डेट को गई थी जान

बॉलिवुड में जब भी दोस्ती की मिशाल दी जाएगी तो इंडस्ट्री के दो दिग्गज यानी फिरोज खान और विनोद खन्ना का नाम जरूर लिया जाएगा। आज के समय में दोस्त सिर्फ खुशियां और गम बांटते हैं लेकिन इन दोनों स्टार्स ने मौत की तारीख भी एक ही चुनी, अंतर बस साल का था। कैंसर से हुआ दोनों दिग्गजों का निधन जहां फिरोज खान का निधन का 27 अप्रैल 2009 को हुआ था, वहीं विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल 2017 को दुनिया को अलविदा कहा था। दोनों ऐक्टर्स का निधन कैंसर से हुआ। फिरोज खान को लंग कैंसर था और विनोद खन्ना को बैल्डर कैंसर था। आज दोनों दिग्गजों की डेथ एनिवर्सरी है। दोनों स्टार्स ने कई फिल्मों में एक साथ किया काम फिरोज खन्ना और विनोद खन्ना साल 1976 में आई फिल्म 'शंकर शंभु' में काम किया था। यह फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके बाद साल 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' में दोनों ने एक साथ काम किया। विनोद खन्ना ने ओशो के आश्रम में किया माली का काम फिल्म कुर्बानी के बाद साल 1986 में फिरोज खान अपने प्रॉडक्शन की अगली फिल्म 'जांबाज' में विनोद खन्ना को लेना चाहते थे लेकिन बाद में यह रोल अनिल कपूर ने किया था। वहीं, विनोद खन्ना ओशो आश्रम में चले गए और वहां माली का काम करने लगे। विनोद खन्ना के दोबारा कमबैक में फिरोज खान ने की मदद विनोद खन्ना ओशो आश्रम से जुड़े विवादों के बाद बॉलिवुड में दोबारा कमबैक करने के लिए तैयार थे। तब फिरोज खान ने उनकी मदद की थी। साल 1988 में फिरोज खान ने विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'दयावान' साइन की। इस फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aLEjMl

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार