फोटो: US में घर पर साड़ी पहन रही हैं प्रियंका

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में पूरी दुनिया के सिलेब्रिटीज को घर पर वक्त बिताने का मौका मिला है। सिलेब्स अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने परिवार के लोगों के साथ बॉलिवुड सिलेब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। इस मामले में कैसे पीछे रह सकती हैं तो उनकी भी पति निक के साथ लॉकडाउन की लेटेस्ट फोटो सामने आ चुकी है। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने पित के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह नीले रंग की साड़ी में जबकि निक जोनस वाइट टीशर्ट में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'साड़ी पहनने जैसा मन कर रहा था। इसलिए घर पर मैंने ऐसा किया। सभी को मिस कर रही हूं।' इस बीच बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल में लेडी गागा के वर्चुअल कॉन्सर्ट 'वन वर्ल्ड' में दिखाई दी थीं। प्रियंका के अलावा इस कॉन्सर्ट में बॉलिवुड से शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। यह कॉन्सर्ट कोरोना पीड़ित लोगों के लिए डोनेशन जुटाने के लिए किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म 'द पिंक इज स्काई' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VCgfqW

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार