लॉकडाउन में सबसे अधिक सर्च हुईं कनिका कपूर

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। करीब एक महीने से देश में इस महामारी के कारण सभी लोग घरों में कैद सरीखे हैं। इस दौरान घर से लेकर ऑनलाइन तक काफी कुछ माहौल बदला है। वरना, शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन ऐसा आएगा कि सिंगर दुनियाभर में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी में शामिल होंगी। पर, यह सच है। इस मामले में कनिका ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, याहू इंडिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सबसे अधिक ऑनलाइन सर्च बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर ही हुई हैं। दरअसल, विदेश से आने के बाद पार्टी करने और करीब एक सप्ताह बाद उनके पॉजिटिव होने की खबरों ने खूब तूल पकड़ा। कई सारी हस्तियों ने कनिका को टारगेट किया। मेल-फीमेल दोनों में हैं आगे यहीं से कनिका ऑनलाइन सर्च में उछल पड़ीं। उन्हें सबसे अधिक सर्च किया जाने लगा। लोग कनिका के बारे में जानने को उत्सुक दिखे। दुनियाभर में कनिका ऐसा 'कीवर्ड' बनकर उभरीं जो तेजी से सर्च होने लगीं। यही नहीं सर्च इंजन ने यह भी कहा है कि सिर्फ फीमेल नहीं बल्कि मेल और फीमेल दोनों ही आंकड़ों में इस देश में कनिका सबसे आगे हैं। इस कारण से उछाल इसके अलावा लॉकडाउन में रामायण के फिर से शुरू होने पर ऐंटरटेनमेंट सेक्शन में इस वर्ड को सबसे अधिक सर्च किया गया है। सर्च इंजन के मुताबिक वैसे भी इंडियंस आम दिनों में सबसे अधिक ऐंटरटेनमेंट से जुड़े शब्द ही खोजते हैं जैसे बिग बॉस या कोई अन्य टीवी शो या फिर किसी फिल्म के बारे में।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aGaehe

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार