विनोद, श्रीदेवी फिर ऋषि, कहीं खो गई 'चांदनी'

गुरुवार को बॉलिवुड के नामी ऐक्टर ऋषि कपूर की मौत हो गई। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और आखिरकार हार गए। उनकी मौत के बाद से पूरा बॉलिवुड सदमे में है। हर कोई ऋषि कपूर को याद कर रहा है। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने मुंबई में दम तोड़ा। ऋषि कपूर की मौत के साथ ही बॉलिवुड की 'चांदनी' भी खत्म हो गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 1989 में आई फिल्म चांदनी की जिसमें , ऋषि कपूर और ने लीड रोल किए थे। इस फिल्म का निर्देशन यशराज फिल्म्स के फाउंडर ने किया था। निर्देशक सहित तीनों ही स्टार्स अब इस दुनिया से विदा कह चुके हैं। साल 1989 में आई के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। ओ मेरी चांदनी, मेरे हाथों में नौ-नौ चूडियां हैं, लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है जैसे गानों ने पूरे दशक लोगों के दिलों पर राज किया। सुपरहिट फिल्म चांदनी के सभी मुख्य कलाकार अब इस दुनिया में नहीं हैं। 1. यश चोपड़ासबसे पहले बॉलिवुड के जाने माने डायरेक्टर और यशराज फिल्म्स के फाउंडर यश चोपड़ा का निधन हुआ। 21 अक्टूबर 2012 को वह इस दुनिया से अलविदा कह गए। खबरें थीं कि उनकी मौत डेंगू बुखार के कारण हुई थी। यश चोपड़ा ने अपने निर्देशन में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें वीर-जारा, दिल तो पागल है, डर, चांदनी जैसी ऑल टाइम सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। यश चोपड़ा ने कई स्टार्स को बुलंदियों तक पहुंचाया। शाहरुख खान को रोमांस किंग बनाने के पीछे उनका ही हाथ रहा। 2. विनोद खन्ना चांदनी फिल्म में ललित का किरदार निभाने वाले विनोद खन्ना ने साल 2017 में दुनिया को अलविदा कहा। 27 अप्रैल 2017 को 70 साल की उम्र में विनोद का निधन हुआ। वह भी काफी लंबे समय तक बीमारी से लड़े। खबरें थीं कि उन्हें ब्लेडर कैंसर था। विनोद खन्ना की आखिरी वक्त की तस्वीर देखकर हर कोई सन्न था। तस्वीर में वह एकदम कमजोर दिख रहे थे। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दीं। इनमें अमर अकबर एंटोनी, कुर्बानी, मुकद्दर का सिकंदर, जुर्म, द बर्निंग ट्रेन शामिल हैं। उन्हें फिल्मफेयर, दादा साहब फाल्के (मरणोपरांत) सहित कई अवॉर्ड मिले। 3. श्रीदेवी चांदनी फिल्म की चांदनी श्रीदेवी मौत साल 2018 में हुई। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। उनकी मौत दुबई के एक होटेल में बाथटब में डूबने से हुई। श्रीदेवी की मौत के पीछे कई कहानियां बताई जाती हैं। फिल्म चांदनी में वह लीड ऐक्ट्रेस थीं। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दीं। इसमें जुदाई, इंग्लिश-विंग्लिश, चालबाज, लाडला, हिम्मतवाला और जांबाज जैसी फिल्में शामिल थीं। 4. ऋषि कपूर चांदनी फिल्म में दूसरे लीड ऐक्टर रोहित का रोल निभाने वाले ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ।वह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर पिछले महीने भर से एकदम शांत थे। 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। एक दौर में उन्होंने पूरी बॉलिवुड इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी। इनमें बॉबी, चांदनी, नगीना, प्रेम रोग, कर्ज, बंजारन, बोल राधा बोल जैसी फिल्में दीं। केवल फिल्मों ही नहीं बल्कि उनकी फिल्मों के गानों ने भी लोगों के दिलों पर कब्जा सा कर लिया। हम तुम एक कमरे में बंद हों, इक हसीना थी, मैं हूं प्रेम रोगी, भंवरे ने खिलाया फूल जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। चारों की मौत के साथ ही बॉलिवुड की 'चांदनी' हमेशा के लिए खत्म हो गई। ऋषि कपूर की मौत के बाद पूरा बॉलिवुड जगत सदमे में है। हर कोई नम आंखों से उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। ट्विटर पर उनके फैंस चांदनी फिल्म को लेकर ट्वीट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि आज का दिन काफी दुखभरा है क्योंकि आज के दिन ही फिल्म जगत की चांदनी हमेशा के लिए छिप गई। ऋषि कपूर के करियर की वे 15 फिल्में जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगे आप


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YiREsZ

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार