शबाना के एक्सिडेंट पर पहली बार बोले जावेद

बॉलिवुड के दिग्गज गीतकर ट्विटर के जरिए सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहते हैं और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। जावेद अख्तर की पत्नी और वेटरन ऐक्ट्रेस शबानी आजमी ने उनका स्वागत किया है। वहीं, के एक्सिडेंट पर पहली बार जावेद अख्तर बोले हैं। इंस्टाग्राम पर अभी एक भी पोस्ट नहीं जावेद अख्तर ने अभी अपने इंस्टाग्राम पेज पर कोई पोस्ट नहीं शेयर किया है। उनके पेज पर 5000 से अधिक फॉलोवर हो चुके हैं। वहीं, शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जावेद अख्तर के डेब्यू की जानकारी दी। इसके साथ लिखा, 'आप भी आखिरकार इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। स्वागत है।' दिया मिर्जा, अदिति रॉव हैदरी और दिव्या दत्ता ने जावेद अख्तर का स्वागत किया है। कार के उड़ गए परखच्चे जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक्सिडेंट के समय में उनके दिमाग में पहली बात आई कि 'क्या शबाना आजमी जिंदा है?', क्योंकि एक्सिडेंट में कार के परखच्चे उड़ चुके थे। शबाना आजमी उस समय बेहोश थीं लेकिन उनके शरीर में कोई घाव नहीं था। उनको सामान्य होने में कुछ समय लगा। कार में सो रही थीं शबाना आजमी जावेद अख्तर ने यह भी बताया कि उनकी कार शबाना आजमी की कार से आगे थी। वह कार में सो रही थीं। ऐक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें एक्सिडेंट के बार में कुछ भी याद नहीं है और अस्पताल में होश आया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ ऐक्सिडेंट बता दें कि शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। शबाना की कार की टक्कर ट्रक से हो गई थी। शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई थी। यह दुर्घटना उस समय हुई थी, जब शबाना आजमी और जावेद अख्तर पुणे से मुंबई जा रहे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VEe9qF

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार