वीडियो: अलाया का निराले अंदाज में वर्कआउट

ऐक्ट्रेस ने भले ही एक ही फिल्म की हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के चलते शूटिंग्स बंद हैं और बॉलिवुड सिलेब्स अपने घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब अलाया फर्नीचरवाला ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। दिल जीत लेगी मुस्कुराहट अलाया फर्नीचरवाला का वीडियो बॉलिवुडपेप के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें वह अलग स्टाइल में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कुराहट आपका दिल जीत लेगी। अलाया फर्नीचरवाला का योग वीडियो हाल ही में अलाया फर्नीचरवाला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें योग करती नजर आई थीं और उन्होंने बताया था कि इस योग मुद्रा को करने के लिए कई बार कोशिश करने के बाद आखिरकार वह अपने प्रयास में सफल हुईं। अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें अलाया फर्नीचरवाला ने डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और तब्बू भी थीं। बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला पूजा बेदी की बेटी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cHGnX6

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार