फिर बोले सोनू निगम- विवादों में मत घसीटो

पिछले दिनों बॉलिवुड के मशहूर सिंगर काफी विवादों में रहे हैं। दरअसल उनके कुछ पुराने ट्वीट्स पर लोग उनकी आलोचना कर रहे थे जो उन्होंने मस्जिद से आती अजान की आवाज पर आपत्ति जताते हुए किए थे। सोनू के ट्वीट साल 2017 के थे और इनके कारण लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे थे। इस मुद्दे पर सोनू ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। सोनू निगम इस समय लॉकडाउन के कारण अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। सोनू ने एक मीडिया ग्रुप को दिए स्टेटमेंट में कहा कि यह समय कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से साथ रहकर लड़ने का है और इससे ज्यादा प्राथमिकता का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 3 साल से पर नहीं हैं और नहीं चाहते कि किसी भी विवाद में उनका नाम घसीटा जाए। पिछले हफ्ते सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर भी सोनू के सपॉर्ट में आगे आए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जहां तक वह सोनू निगम को जानते हैं, वह एक बेहतरीन इंसान हैं। अदनान ने यह भी कहा कि वह इस बात को जानते हैं कि सोनी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उन्हें अभी अकेला छोड़ दिया जाए। बता दें कि मस्जिद के लाउडस्पीकर पर आने वाली अजान की आवाज पर ट्वीट आपत्ति जताने के बाद सोनू की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि सोनू ने इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में सफाई देते हुए कहा भी था कि यह सामाजिक मुद्दा है और इसे किसी धर्म से जोड़कर न देखा जाए। इसके बाद सोनू निगम के ऊपर फतवा जारी किया गया था कि जो उनके बाल काटेगा उसे 10 लाख इनाम मिलेगा। सोनू ने इसके बाद खुद ही अपने बाल मुंड़वा लिए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VDqyeA

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार