महाराष्ट्र के सिनेप्रेमियों के लिए खुशखबरी: सीएम ठाकरे ने कर दी दोबारा थिएटर्स खुलने की घोषणा
पिछले काफी समय से के सिनेप्रेमी सिनेमाघरों के दोबारा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में पिछले साल से थिएटर्स बंद चल रहे थे। हालांकि जब कोरोना का असर कम हुआ तो दोबारा खोलने शुरू कर दिए गए। भारत की बात करें तो अन्य राज्यों में तो सिनेमाघर खोल दिए गए थे मगर महाराष्ट्र में यह अभी तक बंद चल रहे थे। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 22 अक्टूबर 2021 से पूरे राज्य में दोबारा सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा। हालांकि इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि सिनेमाघरों को स्वास्थ्य से जुड़े सभी नियमों को मानना होगा। पेन स्टूडियो के चेयरमैन डॉक्टर जयंतीलाला गाडा और डायरेक्टर-प्रड्यूसर रोहित शेट्टी ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शनिवार को मुलाकात की और राज्य में सिनेमाघर दोबारा खोले जाने पर चर्चा की। इस मीटिंग में कई सिनेमाघरों से संबंधित लोग भी शामिल हुए। सीएम के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया है कि राज्य में सिनेमाघर 22 अक्टूबर से खुल जाएंगे। अभी सिनेमाघरों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जाने पर काम चल रहा है। इसके बाद ये सभी दिशा-निर्देश सिनेमाघर मालिकों के लिए जारी कर दिए जाएंगे। इस मीटिंग में डॉक्टर गाडा और रोहित शेट्टी के अलावा संजय चातर, कमल ज्ञानचंदानी, आलोक टंडन, देवांग संपत और कुणाल शहाणे मौजूद थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iqsLVR
Comments
Post a Comment