NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को गोवा से किया गिरफ्तार, टीम ने बरामद किया ड्रग्स

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलिवुड ऐक्टर () की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स () के भाई () को गिरफ्तार किया है। गोवा में अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स से ड्रग्स बरामद करने के बाद ये कार्रवाई की गई है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ उस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे, जो ड्रग पेडलर्स और अवैध पदार्थों के सेवन और वितरण में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए शुरू किया गया था। गोवा में मौजूद समीर वानखेड़े ने कहा, 'हमने उसे शुक्रवार को गोवा में उस ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है जो ड्रग पेडलर्स को निशाना बनाने और पकड़ने के लिए था।' एनसीबी के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि ये तीसरा मामला है कि जिसमें जांच एजेंसी अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसका नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में भी आया था। समीर वानखेड़े ने पुष्टि करते हुए कहा, 'अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स के खिलाफ अब तीन एनसीबी मामले हैं। उसे अक्टूबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस में गिरफ्तार किया गया था। दूसरा नाइजीरियाई कोकीन का मामला था और अब ये उसके खिलाफ तीसरा मामला है।' समीर वानखेड़े ने ये भी पुष्टि की कि अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को कोर्ट में पेश किया गया था और अब उसे दो सप्ताह की जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि बीते साल 2020 में जब एनसीबी ने अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था और उनके पास से हशीष और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स मिली थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39CprlG

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार