Tiger 3 की शूटिंग के बाद भारत लौटे सलमान खान, Bigg Boss 15 के एपिसोड करेंगे शूट

बॉलिवुड ऐक्टर () बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ' (Tiger 3) की शूटिंग के लिए विदेश गए थे। अब 26 सितंबर यानी रविवार को वह विदेश से वापस आ गए हैं। सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, वह 'बिग बॉस' के सीजन 15 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग ( Grand Premier Episode Shooting) करने के लिए वापस आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लू डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने ब्लैक कलर की कैप के साथ ब्लैक कलर का मास्क भी लगाया हुआ है। सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले नजर आए। उनके साथ फिल्म 'टाइगर 3' में उनके साथ नजर आने वाली कटरीना कैफ नहीं दिखाई दीं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि सलमान खान 'बिग बॉस' के सीजन 15 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करने के बाद वापस फिर 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए विदेश निकल जाएंगे। सलमान खान एक बार फिर '' को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। 'बिग बॉस 15' 2 अक्टूबर से टीवी पर आएगा। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी नजर आएंगे। इमरान हाशमी विलन का रोल कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ulesX9

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार