Video: सनी देओल पर प्रकाश कौर ने दे मारा बर्फ का गोला, देखें मां-बेटे की हंसी-ठिठोली
ऐक्टर और लोकसभा सांसद () अपनी शानदार ऐक्शन फिल्मों और जानदार डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल अपने परिवार खास तौर पर अपनी मां () के बहुत नजदीक हैं और इस बाद को वह कई बार शेयर भी कर चुके हैं। सनी देओल सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं अब उन्होंने अपनी मां के साथ वाला एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल और उनकी मां बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल की मां अपने बेटे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंकती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। यह लम्हा, मेरे यादगार लम्हों में से एक है, जहां मैंने अपने मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया।' वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की पिछली फिल्म 'ब्लैंक' 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सनी ने करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का डायरेक्शन किया था। अभी सनी देओल डायरेक्टर आर बाल्की की एक फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'अपने 2' में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ धर्मेंद्र, बॉबी और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kG2EM4
Comments
Post a Comment