वीडियो: काजोल ने सेब के साथ दिखाया स्टंट, बोले यूजर- ऐसे पोस्ट से पहले दो बार सोच लिया करें

काजोल (kajol) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना स्टंट दिखाया है। काजोल ने हवा में उछालते (kajol shares video performing a stunt with apple) हुए एक सेब के दो टुकड़े कर डाले। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को काजोल का यह अंदाज पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। काजोल ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'मूड' लिखा है। वीडियो में काजोल के एक हाथ में चाकू है और दूसरे हाथ से वो सेब हवा में उछालती हैं और चाकू से दो टुकड़े कर डालती हैं। लेकिन काजोल के इस वीडियो पर लोग उन्हें 'फ्रूट निन्जा' और 'निन्जा अंजलि' लिखकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने तो इसे घर पर ट्राई न करने की सलाह दी है। एक यूज़र ने ट्रोल करते हुए लिखा है, 'लोगों के पास खाने के लिए नहीं है। ऐसा सब पोस्ट करने से पहले जरा दो बार सोच लिया करें।' एक ने सवाल किया है- मैम, इसमें आपको क्या मजा आया, बताओ प्लीज़। एक अन्य यूजर ने कहा है- डरा दिया ना, भाग अजय तू भाग। पिछले काफी समय से शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। हालांकि, काजोल अक्सर सोशल मीडिया पर जरूर नजर आ जाया करती हैं। इंस्टाग्राम पर काजोल की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग (11.3m followers) हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2RVoLC2

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार