माधुरी दीक्षित की जगह 'Dance Deewane 3' को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही, देखिए प्रोमो

कोरोना के जारी कहर के बीच लोगों के लिए मसीहा बनकर काम कर रहे सोनू सूद (Sonu Sood)अब जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) में नजर आएंगे। सोनू सूद अब इस शो को जज () करेंगे। वह 'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जगह लेंगे। दरअसल महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण हर तरह की शूटिंग बंद हैं। ऐसे में ज्यादातर टीवी शोज की शूटिंग लोकेशन (TV shows shoot locations) अन्य शहरों में शिफ्ट हो गई है। 'डांस दीवाने 3' पहले मुंबई में शूट किया जा रहा था () और अब इसकी लोकेशन बेंगलुरु शिफ्ट हो गई है। इस वजह से माधुरी दीक्षित के लिए तुरंत ही बेंगलुरु जाना संभव नहीं है। इसलिए माधुरी दीक्षित करीब दो हफ्तों (Madhuri Dixit to go missing from Dance Deewane 3) तक 'डांस दीवाने 3' को जज करते हुए नजर नहीं आएंगी। माधुरी दीक्षित की जगह 'डांस दीवाने 3' को अब सोनू सूद (Sonu Sood) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जज करेंगी। मेकर्स ने इस वीकेंड आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया है। शो से जुड़े एक सोर्स ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'माधुरी दीक्षित को रिप्लेस नहीं किया जा रहा है, पर वह अगले 4 एपिसोड तक उपलब्ध नहीं होंगी।' इसी तरह 'इंडियन आइडल 12' का शूट भी दमन शिफ्ट हो गया है। इस कारण अभी हिमेश रेशमिया कुछ दिनों तक शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। तब तक के लिए इस वीकेंड 'इंडियन आइडल 12' में अनु मलिक और मनोज मुंतशिर बतौर जज नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xmYtcp

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार