Covid-19: प्रियंका और निक ने भारत के लिए जमा किए इतने करोड़ रुपये, मदद करने वालों को कहा- शुक्रिया

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) विकराल रूप धारण करता जा रहा है और स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। ऐसे में जानी-मानी हस्तियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () और उनके पति (Nick jonas) भारत की कोरोना के दौरान मदद करने के लिए आगे आए हैं। दोनों स्टार्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत की मदद करने की अपील की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आए लोगों को धन्यवाद कहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में भारत के लिए कोविड 19 फंडरेजर की शुरुआत करते हुए दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद करने की अपील की थी। इस फंडरेजर में 2 करोड़ 50 लाख रुपए से ऊपर डोनेशन जमा हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'टुगेदर फॉर इंडिया। आप सभी की मदद, सपॉर्ट और डोनेशन के लिए शुक्रिया। आप सभी का सहयोग भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के खिलाफ एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे उम्मीद है कि हमने जिस गति से शुरुआत की है, उसे आगे भी जारी रखेंगे। प्लीज डोनेट करें।' बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से डोनेशन की अपील करते हुए कहा था, 'जब तक सब सुरक्षित नहीं हैं, तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। मेरे 63 मिलियन फॉलोवर्स हैं और अगर 1 लाख लोग भी 10 डॉलर डोनेट करेंगे तो 1 मिलियन डॉलर जमा किए जा सकते हैं। यह एक बड़ी राशि है। जमा किए गए पैसों का इस्तेमाल भारत में कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन सेंटर और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स बनाने में किया जाएगा।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nBfxXn

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार