सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुईं बहन श्वेता, शेयर किया आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

बॉलिवुड ऐक्टर () का पिछले साल जून में निधन हो गया था। हालांकि सुशांत की मौत के 10 महीने पूरे होने के बाद भी उनके परिवार के लोग, दोस्त और फैन्स अभी तक नहीं भूले हैं। सुशांत की बड़ी बहन () अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। अब श्वेता ने अपने छोटे भाई के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने काफी भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। सुशांत के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'भाई का आखिरी पोस्ट...जब भी मुझे यह अहसास होता है कि मैं अब कभी तुम्हें नहीं देख पाऊंगी तो मेरे दिल में बहुत दर्द उभर आता है। दर्द किस तरह आपको टुकड़ों में बिखेर देता है। जितना भी हम इन टुकड़ों को इकट्ठा करने की और जोड़ने की कोशिश करते हैं, उतना ही हमें अहसास होता है कि ऐसा करना असंभव है।' बता दें कि सुशांत का यह आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट है जो उन्होंने 3 जून 2020 को शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'धुंधला गुजरा हुआ समय आंसुओं के साथ सूख जा रहा है, कभी न खत्म होने वाले सपने पुरानी हंसी ला रहे हैं और तेजी से गुजरती हुई जिंदगी इन दोनों के बीच बात कर रही है। मां।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रहे हैं। ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी ने मामले में और उनके भाई शौविक सहित 33 लोगों को आरोपी बनाया है। हालांकि सीबीआई इस मामले में अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gDHHzD

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार