आशका गोराडिया ने ऐक्टिंग छोड़ी, मुंबई को अलविदा कह अब गोवा में करेंगी ये काम
मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम आशका गोराडिया ने ऐक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जी हां, 'लागी तुझसे लगन', 'नागिन' और 'डायन' जैसे सुपरहिट शोज में नजर आ चुकीं आशका ने ऐक्टिंग छोड़ने (Aashka Goradia Quits Acting) का फैसला किया है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में आशका ने बताया कि वह अब ऐक्टिंग छोड़ अपने दूसरे सपने को पूरा करेंगी। आशका का कहना है कि वह कभी ऐक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। वह बाय चांस ऐक्टर बन गईं। आशका को आखिरी बार टीवी पर 'बालवीर' में देखा गया था।आशका गोराडिया ने ऐक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। आशका ने ऐक्टिंग छोड़ने (Aashka Goradia Quits Acting) के बाद अब बिजनस करने का फैसला किया है।

मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम आशका गोराडिया ने ऐक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जी हां, 'लागी तुझसे लगन', 'नागिन' और 'डायन' जैसे सुपरहिट शोज में नजर आ चुकीं आशका ने ऐक्टिंग छोड़ने (Aashka Goradia Quits Acting) का फैसला किया है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में आशका ने बताया कि वह अब ऐक्टिंग छोड़ अपने दूसरे सपने को पूरा करेंगी। आशका का कहना है कि वह कभी ऐक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। वह बाय चांस ऐक्टर बन गईं। आशका को आखिरी बार टीवी पर 'बालवीर' में देखा गया था।
अब बिजनस पर ध्यान लगाएंगी आशका

हमारे सहयोगी 'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए आशका ने कहा, 'मैं अब ऐक्टिंग नहीं करना चाहती। मैं अपने बिजनस पर फोकस करना चाहती हूं और एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर (Entrepreneurship) बनना चाहती हूं। यही वह रास्ता है, जिस पर मैं हमेशा से चलना चाहती थी।'
लंबे समय से कर रही थीं विचार

आशका बताती हैं कि बिजनस उनके खून में है। वह कहती हैं, 'मैं अपने इस सपने को पूरा करने के लिए काफी समय से सोच-विचार कर रही थी।'
2018 में शुरू किया है अपना ब्रांड

आशका ने साल 2018 में देश का पहला 3डी स्टिच आईलैश ब्रांड 'रेनै' लॉन्च किया था। यह उनकी सासू मां के नाम पर है। आशका ने अपने इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स को अपनी खास दोस्तों जूही परमार और मौनी रॉय के नाम पर रखा है। इस बारे में आशका ने उसी साल टेड टॉक में भी जिक्र किया था।
19 साल पहले ऐक्टिंग डेब्यू

साल 2002 में 'अचानक 37 साल बाद' से डेब्यू करने वाली आशका आगे कहती हैं, 'ऐक्टिंग मेरी जिंदी में बाय चांस आया। मैं 16 साल की थी, जब मैं मुंबई आ गई। ऐक्टिंग करने के दौरान भी मेरे अंदर बिजनस का यह वायरस था। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो अभी तक नहीं हुआ है।'
'मैं अपने दूसरे सपने को पूरा करना चाहती हूं'

आशका कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यही सही समय है। इसलिए मैंने सोचा कि सभी के साथ यह बात शेयर करूं कि ऐक्टिंग से अब मैं ब्रेक ले रही हूं। मैं अब अपने दूसरे सपने को पूरा करना चाहती हूं।'
'मैं बस कुछ और करना चाहती थी'

जब आशका से पूछा गया कि क्या टीवी पर आ रहे कॉन्टेंट या मौजूदा हालात को लेकर आप यह फैसला ले रही हैं? ऐक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'मैं बस कुछ और करना चाहती थी। इसलिए यह फैसला लिया है।'
शेयर करती हैं योग के फोटोज-वीडियोज

आशका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योग की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी योग मुद्राएं ऐसी हैं, जिसे देखकर एकपल के लिए कोई भी ठहर जाए।
मुंबई छोड़ गोवा में हो गई हैं शिफ्ट

आशका ने अब मुंबई भी छोड़ दिया है। वह अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ गोवा में रहती हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी। ब्रेंट गोबल योग ट्रेनर हैं। आशका का भी योग से बहुत लगाव है।
रियलिटी शोज में भी आई हैं नजर

टीवी पर आशका को 'कुसुम', 'महाराणा प्रताप' जैसे सीरियल्स ने खूब पॉप्युलैरिट दिलाई। वह 'बिग बॉस 6' के अलावा 'खतरों के खिलाड़ी 4' और 'नच बलिए 8' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aFg05J
Comments
Post a Comment