प्रियंका चोपड़ा ने देश के लिए अमेरिका से मांगी अर्जेंट मदद, यूजर्स बोले- हमें नहीं चाहिए कोरोना वैक्सीन

देश में कोरोना के बढ़ते बुरे हालात को देखकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वैक्सीन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति से मदद मांगी है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। देश में बिगड़ते हालात को देखकर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका से मदद की मांग की है। प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मदद की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा दिल टूट रहा है। भारत इस वक्त कोविड 19 से जूझ रहा है और अमेरिका ने जरूरत से अधिक 55 करोड़ (550 मिलियन) ज्यादा वैक्सीन का ऑर्डर कर दिया है।' प्रियंका चोपड़ा ने राष्ट्रपति बाइडेन, सेक्रेटरी ब्लिंकन और जैक सुलिवन को टैग करते हुए लिखा- एस्ट्राजेनिका वैक्सीन दुनिया भर में देने के लिए शुक्रिया लेकिन, मेरे देश के हालात नाजुक हैं। क्या आप तुरंत भारत को वैक्सीन दिलवा पाएंगे?' प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग लगाार कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यह कहते भी नजर आ रहे हैं कि हमें वैक्सीन नहीं चाहिए बल्कि वैक्सीन के लिए रॉ मटीरियल चाहिए, आप राष्ट्रपति बाइडेन, सेक्रेटरी ब्लिंकन और जैक सुलिवन से कहें कि वे रॉ मटीरियल के एक्सपोर्ट को अनब्लॉक करें। प्रियंका के इस ट्वीट पर ज्यादातर लोगों ने यही कहा है- हमें वैक्सीन नहीं चाहिए, रॉ मटीरियल चाहिए। हम वैक्सीन खुद बना लेंगे। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले देश में कोरोना की स्थिति पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'भारत से जो तस्वीर आ रही है वह बेहद डरावनी है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से भयावह कहानियां आ रही हैं। प्लीज घर पर ही रहें। मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि घर पर ही रहें। सभी काम खुद करें, अपने परिवार, दोस्त, पड़ोसी, समुदाय और फ्रंटलाइन वर्कर का खास ध्यान रखें।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nsFIQe

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार