पुनीत राजकुमार के निधन से गहरे सदमे में हैं फैंस, 3 की हुई मौत

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के ऐक्टर () का 29 अक्टूबर को निधन हो गया है और 31 अक्टूबर यानी रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिनेमा जगत की हस्तियां पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। वहीं पुनीत राजकुमार के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। पुनीत राजकुमार के निधन से दुखी तीन फैंस की मौत हो गई है। पुनीत राजकुमार के निधन का गम फैंस सह नहीं पा रहे हैं। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में 30 साल के मुनियप्पा नाम के एक फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, वेलगावी जिले में एक और फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेलगावी जिले में ही पुनीत राजकुमार के एक फैन ने आत्महत्या भी कर ली है। गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार को 29 अक्टूबर की सुबह जिम में सीने में दर्द हुआ और उन्हें तुरंत बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 2:30 बजे उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार को उनके पिता डॉक्टर राजकुमार की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा। उन्होंने अपने पिता की तरह की अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी और उनकी दो बेटियां हैं। बताते चलें कि पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री भी रोक दी गई है। बता दें कि पुनीत राजकुार फिलहाल 'जेम्स' की शूटिंग कर रहे थे। उनको 'द्वित्व' की शूटिंग भी करनी थी। इसे नवंबर या दिसंबर में फ्लोर पर जाना था। पुनीत राजकुमार ने संतोष आनंदराम के साथ एक अनटाइटल्ड प्रॉजेक्ट भी रखा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nLcsEC

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार