The Kapil Sharma Show: फैन की अजीब रिक्वेस्ट ने उड़ा दिए थे सोनू निगम के होश, बताया किस्सा
'' () में हाल ही सोनू निगम (), तलत अजीज (Talat Aziz), समीर खान, (Sameer Khan) ऐश किंग (Ash King) और हरिहरन (Hariharan) जैसे सिंगर्स पहुंचे। शो में सारे सिंगर्स ने अपनी लाइफ और करियर से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए। साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा की खिंचाई करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ा। इसी एपिसोड में सोनू निगम ने एक सेगमेंट के दौरान मजेदार खुलासा किया। सोनू निगम ने बताया कि उनके एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने उनसे एक अजीब रिक्वेस्ट कर डाली थी, जिससे उनके भी होश उड़ गए थे। कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनू निगम कहते हैं, 'जैसे लड़कियां गोलगप्पे या पानी पूरी की दुकान पे खड़े होकर नहीं कहतीं, 'भैया, खट्टा और डालना थोड़ा सा, थोड़ा और मीठा डालना? मेरे साथ वैसा हो चुका है।' सोनू निगम ने आगे कहा कि जब वह मुंबई में एक कॉन्सर्ट में गा रहे थे तो ऑडियंस में से एक महिला फैन ने उनसे कहा था, 'सोनू, थोड़े और इमोशन्स डालो।' इतना सुनते ही सब हंस पड़े। इसके बाद कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह की खिंचाई करते हैं और कहते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे उनकी शादी है और सारे सिंगर्स परफॉर्म करने आए हैं। यह सुनकर अर्चना कहती हैं, 'अगर ये सब आएं और गाएं मेरी शादी पे, तो मैं दोबारा शादी करने के लिए तैयार हूं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3vRWvjU
Comments
Post a Comment