Afsana Body Shames Rajiv: अफसाना ने राजीव को किया बॉडी शेम, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में हाल ही प्रड्यूसर, बिजनसमैन राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की। राजीव की एंट्री ने जहां कुछ घरवालों के आपसी रिश्ते बदल दिए, वहीं वह खुद भी हाल ही निशाने पर आ गए। अफसाना खान (Afsana Khan) ने राजीव अदातिया को लेकर कुछ ऐसा कॉमेंट कर दिया कि वह फूट-फूटकर रोने लगे। अपने राखी भाई को इस कदर रोता देख शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी उनके सपॉर्ट में आ गईं और अफसाना को फटकार लगाई। दरअसल अफसाना खान ने राजीव अदातिया को बॉडी शेम किया। उन्होंने राजीव के बढ़े वजन पर बेहूदा कॉमेंट कर दिया जो उन्हें रास नहीं आया। राजीव अदातिया ने अफसाना को अपनी हद में रहने की सलाह दी और कि वह कोई बच्ची नहीं हैं और इसलिए सोचकर बोलें। अफसाना ने राजीव के लिए कहा था कि अगर वह टास्क में हिस्सा लेते हैं तो फिर वह एल्फाबेट जितनी स्पेस में भी फिट नहीं होंगे। यह बात सुनकर राजीव अदातिया भड़क जाते हैं। वह अफसाना से कहते हैं, 'हर चीज फनी नहीं होती है। आप थोड़ा सोचके बात करो। हालांकि बाद में अफसाना, राजीव के पास जाकर माफी मांगती हैं, लेकिन राजीव बुरी तरह रोते रहते हैं। इसके बाद शमिता बताती हैं कि राजीव को थायरॉइड की समस्या है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZxJfFg

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार