पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्‍कार में आंसुओं का सैलाब, राजकीय सम्मान से सुपरस्‍टार को कहा 'अलविदा'

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार का शुक्रवार को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था। रविवार 31 अक्टूबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुनीत के परिवार और नजदीकी लोगों के अलावा हजारों फैन्स भी मौजूद थे पुनीत का अंतिम संस्कार उनके पिता और मां की कब्र के पास किया गया है। पुनीत का अंतिम संस्कार कर्नाटक की राज्य सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया। पुनीत के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर कांतीरवा स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान हजारों की संख्या में फैन्स अपने चहेते सुपरस्टार को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे। एन बालाकृष्णा, चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, वेंकटेश, अर्जुन सर्जा और प्रभु देवा जैसे कई फिल्मी सितारे और राजनीतिक हस्तियों ने भी पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी। पहले शनिवार शाम को किया जाना था। पुनीत की बेटी धृति के अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि रात और फैन्स की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार की सुबह अंतिम संस्कार किए जाने का फैसला किया गया। पुनीत के परिवार के लोगों ने भी अंतिम संस्कार रविवार को किए जाने का फैसला किया था। पुनीत अपने पीछे अपनी पत्नी अश्वनी रेवंत और दो बेटिया धृति और वंदिता को छोड़ गए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nPNIvg

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार