Tadap Teaser: सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगी 'तड़प'
बॉलिवुड ऐक्टर () के बेटे () फिल्म '' (Tadap) से डेब्यू कर रहे हैं। उनकी फिल्म के दो टीजर मंगलवार को आउट हो गए हैं। वहीं, बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म 'तड़प' का टीजर शेयर कर अहान शेट्टी और () के किरदारों की झलक दिखाई है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म 'तड़प' के दो टीजर शेयर किए हैं। इन टीजर में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की झलक देखने को मिल रही है। पहले टीजर में अहान शेट्टी की बाइक नजर आती हैं और बाद में शर्टलेस लुक में सिगरेट पीते हुए नजर आते हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। वहीं, दूसरे टीजर में तारा सुतारिया बर्फ से ढके पहाड़ों को देख रही हैं और फिर घूमकर कैमरे की तरफ देखने लगती हैं। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'तड़प' 3 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के किरदारों के नाम ईशाना और रमीसा हैं। इस फिल्म की कहानी लवस्टोरी पर बेस्ड है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' है। वहीं, उनकी बेटी ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मुबारकां', 'मोतीचूर चकनाचूर', 'नवाबजादे' फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म तड़प की ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'मरजावां' में नजर आ चुकी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Bd9fT3
Comments
Post a Comment