Drugs case: आर्यन खान के बाद मॉडल मुनमुन धमेचा भी हुईं जमानत पर जेल से रिहा

में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे शनिवार को आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा हो गए। आर्यन तो शनिवार को रिहा हो गए थे मगर उनके साथ गिरफ्तार हुए और की रिहाई नहीं हो सकी थी। अब आर्यन के बाद उनके साथ गिरफ्तार हुईं मॉडल मुनमुन धमेचा रविवार को जेल से रिहा हो गई हैं। मुनमुन भायखला की महिला जेल में कैद थीं। रविवार को मुनमुन के वकीलों ने जमानत की कार्रवाई पूरी कर ली जिसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें रिहा कर दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन के साथ ही मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। मुनमुन और अरबाज दोनों की जमानत 15 हजार रुपये प्रत्येक के हिसाब से 7-7 लोगों ने दी है। इसके लिए मुनमुन के भाई के अलावा रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहे। एक वकील ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 15 हजार की श्योरिटी के लिए हर जमानतदार को इतनी रकम की अचल संपत्ति का सर्टिफिकेट देना पड़ा। 15 हजार से कम की श्योरिटी के लिए इनकम सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और अड्रेस प्रूफ काफी होता है। शनिवार को मुनमुन के वकीलों ने जमानत की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि शनिवार को कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने में 7:30 बज गए जिसके बाद मुनमुन को रिहा नहीं किया जा सकता था। इसलिए रविवार सुबह 8:30 बजे मुनमुन को जेल से रिहा किया गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3EysFno

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार