कुछ दिनों तक 'मन्‍नत' से बाहर नहीं निकलेंगे आर्यन खान! भाई से मिलने मुंबई आ रही हैं सुहाना

बॉलिवुड सुपरस्टार के बेटे फाइनली लगभग 1 महीने के बाद जमानत पर रिहा होकर घर पहुंच गए हैं। आर्यन को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप पर ड्रग्स लेने और खरीद-फरोख्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भले ही आर्यन खान जेल की कैद से बाहर आ गए हों मगर अभी वह कुछ दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इस बीच खबर है कि अपने भाई के रिहा होने के बाद जल्द ही मुंबई आ सकती हैं। आर्यन की रिहाई के बाद से ही शाहरुख के बंगले 'मन्नत' के बाद फटॉग्रफर्स, मीडिया और फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई है। आर्यन की जमानत की शर्तों में उनके किसी भी अन्य आरोपी या मीडिया से बात करने की मनाही है। ऐसे में माना जा रहा है मीडिया की भीड़ को देखते हुए आर्यन खान कुछ दिनों तक घर के भीतर ही रहेंगे। वैसे आर्यन को हर शुक्रवार को एनसीबी के मुंबई ऑफिस में हाजिरी भी लगानी होगी। ऐसे में उन्हें इसके लिए बाहर तो निकलना ही होगा। आर्यन के रिहा होने के बाद खबर आ रही है कि उनकी बहन सुहाना जल्द ही मुंबई लौट सकती हैं। कहा जा रहा है कि पहले ही मुंबई छुट्टियों पर आने वाली थीं मगर आर्यन खान के जेल में होने के कारण शाहरुख खान की फैमिली ने उन्हें आर्यन की रिहाई तक न्यू यॉर्क में ही रुकने की सलाह दी थी। अब आर्यन के बाहर आने के बाद सुहाना नवंबर के पहले हफ्ते में मुंबई वापस आ सकती हैं। सुहाना खान अभी अमेरिका के न्यू यॉर्क में फिल्म स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nEqzvD

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार